TRP डेस्क : किसान आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की प्रक्रिया हरियाणा सरकार ने शुरु कर दी है। हरियाणा में किसानों पर दर्ज मामलों में हरियाणा सरकार ने प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टर और पुलिस अधिकारियों को जिलों में दर्ज FIR के संबंध में तलब किया है। और मुकदमे रद्द करने पर उनके विचार मांगे हैं। केन्द्र सरकार ने आंदोलन समाप्त करने के आग्रह के साथ किसानों को मुकदमे वापस लिए जाने का आश्वासन दिया था। इसके बाद ही प्रदर्शनकारियों ने किसान आंदोलन खत्म करने पर सहमती दी थी।

अब अपने वादे को निभाते हुए सरकार ने मुकदमे रद्द करने की प्रक्रिया शुरू की है। मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा में किसानों पर 276 ममाले दर्ज हैं, जिनमें से चार मामले गंभीर अपराध में दर्ज किया गया है। राज्य सरकार ने आज हरियाणा के सभी जिलों के कलेक्टरों को चिट्ठी लिखकर इस मामले पर उनके कमेंट्स मांगे है।

See also  बिग न्यूज़: किसान आंदोलन से जुड़े कई लोगों को 'एनआईए का नोटिस'

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर