पाकिस्तान से भारत आए 1500 परिवारों का 60 साल बाद सपना होने जा रहा पूरा, अब मिलेगा संपत्ति पर मालिकाना हक
पाकिस्तान से भारत आए 1500 परिवारों का 60 साल बाद सपना होने जा रहा पूरा, अब मिलेगा संपत्ति पर मालिकाना हक

नेशनल डेस्क। 60 साल पहले पाकिस्तान से भारत आए 1500 परिवारों का सपना पूरा होने जा रहा है। दरअसल दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने इन परिवारों को राहत देते हुए फैसला लिया है कि जो लोग 1950-60 में हिन्दुस्तान आए थे। उनको अब उनकी संपत्ति का मालिकाना हक मिल जाएगा।

इसके तहत अब लिहाजा दशकों के इंतजार के बाद इन परिवारों को अब हिन्दुस्तान में संपत्ति का हक मिल जाएगा। बता दें कि राजधानी दिल्ली में 1500 से ज्यादा परिवार रह रहे हैं जो कि देश के बंटवारे के दौरान भारत आ गए थे। लेकिन पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से आने वाले इन लोगों के पास संपत्ति का मालिकाना हक नहीं था। लेकिन दिल्ली विकास प्राधिकरण ने एक सूचना जारी की है। इसके तहत इन लोगों को अब मालिकाना हक मिल जाएगा।

दिल्ली विकास प्राधिकरण की अधिसूचना के मुताबिक लोग सर्किल रेट के आधार पर शुल्क का भुगतान करने के बाद संपत्ति का मालिकाना हक ले सकेंगे। संपत्ति मिलने के बाद इन लोगों का न सिर्फ पुराना सपना पूरा होगा, बल्कि सालों का इंतजार भी खत्म होगा।

See also  T20 World Cup Ind vs Pak: क्या पाकिस्तान टी20 वर्ल्डकप में भारत को हरा पूरा करेगा अपना सपना, जानिए टीम इंडिया ने कब-कब चटाई धूल

जानकारी के मुताबिक कुछ ऐसे परिवार जो पाकिस्तान से आए थे, उन्होंने मालिकाना हक दिए जाने की गुहार लगाई थी. जिसे अब दिल्ली विकास प्राधिकरण ने स्वीकार कर लिया है। हालांकि इनकी संपत्तियां कई विभागों की जमीन पर बनी हुई हैं. लिहाजा उन्हें अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) लेना होगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर