धर्म संसद ब्रेकिंग: संत कालीचरण के खिलाफ कांग्रेस ने दर्ज कराई FIR,रायपुर में PCC चीफ मोहन मरकाम देर रात पहुंचे थाने, गैर जमानती धाराओं में केस

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित धर्म संसद में महाराष्ट्र के संत कालीचरण के भाषण से बवाल हो गया। मामला इस कदर बिगड़ा की जिस कालीचरण को कांग्रेसी धर्म संसद में हाथ जोड़ प्रणाम कर रहे थे, उसके खिलाफ FIR करवाने थाने पहुंचे। खुद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ढोंगी बाबा हाय..हाय.. के नारे लगा रहे थे।

मरकाम ने कहा कि गांधी का अपमान देश का अपमान है, हम इसलिए केस दर्ज करवाने आए हैं। रविवार देर रात सिविल लाइंस थाने में जाकर मोहन मरकाम समेत दो दर्जन कांग्रेसियों ने आवेदन दिया। नगर निगम सभापति प्रमोद दुबे के आवेदन के आधार पर टिकरापारा थाने में केस दर्ज किया गया।

See also  छत्तीसगढ़ में बढ़ता कोरोना कहर, पूरा गांव हुआ कंटेनमेंट जोन घोषित