ब्रेकिंग: भिवानी में पहाड़ दरकने से 20-25 लोग दबे ,3 शव निकाले गए, मरने वाले छत्तीसगढ़ और राजस्थान के मजदूर

भिवानी। हरियाणा के भिवानी में खनन के दौरान पहाड़ दरकने से 10 से ज्यादा लोगों के दबने की खबर है। तीन लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। कई मशीनें भी पहाड़ के नीचे दबी हैं।

पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने मीडिया के घटनास्थल पर जाने पर पाबंदी लगा दी है। मरने वाले छत्तीसगढ़ और राजस्थान के मजदूर हैं। पत्थरों के नीचे कुल कितने लोग दबे हैं अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। बचाव का काम चल रहा है।


भिवानी के तोशाम क्षेत्र में खानक और डाडम में बड़े स्तर पर पहाड़ खनन कार्य होता है। प्रदूषण के कारण 2 महीने पहले खनन कार्य पर रोक लग गई थी। NGT ने गुरुवार को खनन कार्य दोबारा शुरू करने की अनुमति दी। इसके बाद शुक्रवार से खनन कार्य शुरू हुआ था।

दो महीने तक खनन बंद रहने के कारण इलाके में भवन निर्माण सामग्री की कमी हो गई थी। ऐसा अनुमान है कि इस किल्लत को दूर करने के लिए यहां कोई बड़ा ब्लास्ट किया गया होगा।

See also  हरियाणा में वोटिंग से एक दिन पहले बड़ा खेला, कुलदीप बिश्नोई से मिलीं सुनैना चौटाला, सियासी गलियारे में बढ़ी हलचल