बड़ी खबरः छत्तीसगढ़ में 135 जवान हुए कोरोना से संक्रमित

टीआरपी डेस्क। कोरोना ने देश में तूफानी रफ्तार पकड़ ली है। पिछले 24 घंटों में भारत में 1,41,986 नए मामले सामने आएं हैं।

यह बीते दिन के मुकाबले में 21 फीसद अधिक हैं। बता दें कि एक दिन पहले कोरोना संक्रमण के 1,17,100 मामले सामने आए थे। देश में पिछले 11 दिन में कोरोना के दैनिक मामले 22 फीसद बढ़ गए हैं। 28 दिसंबर को कोरोना के 6,358 मामले रिकॉर्ड किए गए थे।

देश में दैनिक मामलों में उछाल आने से सक्रिय मामलों की संख्‍या में भी तेजी से बढ़त हुई है। सक्रिय मामले बढ़कर 4,72,169 हो गए हैं। अगर सक्रिय मामलों की संख्‍या की बात करें तो ये कुल मामलों का 1.34 फीसद हो गई है। साथ ही देश में रिकवरी रेट 97.30 फीसद है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  23 नवंबर से रद्द होंगी लखनऊ-दिल्ली और मुंबई-अहमदाबाद 'तेजस एक्सप्रेस', IRCTC ने बताई ये वजह