इस राज्य के सीएम ने रखी एक ही शर्त, कहा- नहीं लगेगा लॉकडाउन अगर लोग...

टीआरपी डेस्क। कोरोना संक्रमण को मात देने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को व‍ीडियो कॉन्‍फ्रेंस के जरिए मीडिया से मुखातिब हुए।

कोरोना से ठीक होने के बाद ये मुख्यमंत्री की यह पहली प्रेस कांफ्रेंस थी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा दिल्ली में बढ़ रहे मामलो को लेकर चिंतित हूं, होम आइसोलेशन में भी इस मुद्दे पर सारे अधिकारियों के संपर्क में था। केजरीवाल ने बताया कि, कल 20 हजार मामले आए, पहले जब 7 म‌ई को इतने केस आए थे तो 341 मौतें हुई थी, लेकिन कल 7 मौतें हुई। आज 22 हजार मामले आएंगे।

सीएम केजरीवाल ने कहा कि, पहले इतने मामलों में लगभग 20 हजार लोग अस्पताल में भर्ती थे, कल केवल डेढ़ हजार बेड भरे थे, ये उतना खतरनाक नहीं है, आप लोगों को घबराना नहीं है, सावधान रहें।

दिल्‍ली में लगातार बढ़ते कोरोना मामलों के बीच लॉकडाउन की आशंका को लेकर मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा‍ कि फिलहाल राजधानी में लॉकडाउन नहीं लगेगा। उन्होंने साफतौर पर कहा कि अगर लोग मास्‍क पहने रखें और नियमों का पालन करें तो सरकार दिल्‍ली में लॉकडाउन नहीं लगाएगी।

See also  BUDGET 2023-24: टैक्स पेयर्स को मिली बड़ी राहत, 7 लाख तक अब नहीं भरना होगा कोई टैक्स

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर