कोरोना

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना ने खौफनाक रफ्तार पकड़ ली है। प्रदेश में सोमवार को कोरोना का आंकड़ा 4,000 से पार हो गया। आज कोरोना के प्रदेश में 4120 केस आये हैं। वहीं चार लोगों की मौत भी हुई है।

प्रदेश में कोरोना से बीमार लोगो की संख्या अब बढ़कर 19 हजार से ज्यादा हो गयी है। रायपुर की स्थिति तो बद से बदतर हो रही है। आज रायपुर में 1185 नये कोरोना के मरीज मिले हैं।

वहीं बिलासपुर में 459, दुर्ग में 479, रायगढ़ में 342, कोरबा में 426, जांजगीर 207, जशपुर में 162, बस्तर में 54, सूरजपुर में 40, बलौदाबाजार में 49, सरगुजा में 79 और कोरिया में 67 नये मरीज मिले हैं। रायपुर में आज 3 लोगों की मौत हुई हैजबकि बिलासपुर में 1 मौत हुई है।

See also  CM Bhupesh Exposed BJP- CM ने बीजेपी से कहा, हम लोग निरीह प्राणी…आप साहब बहादुर हैं…

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर