स्पोर्ट्स डेस्क : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को अब नया टाइटल स्पॉन्सर मिल गया है। साल 2023 के IPL का टाइटल स्पॉन्सर टाटा ग्रुप (TATA Group) होगा। 2023 से IPL टूर्नामेंट को “TATA IPL” के नाम से जाना जाएगा। हालांकि 2022 के सीजन के लिए चीनी कंपनी वीवो ही टाइटल स्पॉन्सरशिप पर रहेगी। आईपीएल चेयरमैन बृजेश पटेल से मिली जानकारी के अनुसार 2023 से टाटा ही IPL का टाइटल स्पॉन्सर होगा, जो चीनी कंपनी Vivo की जगह लेगा।

बता दें कि मंगलवार को IPL के गवर्निंग काउंसिल की बैठक हुई, जिसमें IPL से जुड़े कई बड़े फैसले लिए गए। इसी बैठक में TATA को IPL का टाइटल स्पॉन्सर बनाया गया है। इसके अलावा अहमदाबाद टीम के मालिक सीवीसी ग्रुप को लेटर ऑफ इंटेंट दिया गया। VIVO ने 2018 में IPL टाइटल स्पॉन्सरशिप के अधिकार खरीदे थे। इसके लिए VIVO के द्वारा BCCI को हर साल 440 करोड़ रुपये दिए गए।

See also  कोरोना की छलांग, 24 घंटे में मिले 41,195 नए केस और 490 की मौत

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर