TRP डेस्क : स्वामी प्रसाद मौर्य के भाजपा का दामन छोड़ते ही विधायकों के भाजपा से सपा मे जाने की खबरों की झड़ी लग गई। जिनमें भदोही भाजपा विधायक रवींद्र नाथ त्रिपाठी के भी पार्टी छोड़ने की खबर थी। सोशल मीडिया में उनके लेटरपैड की एक कॉपी वायरल हुई जिसपर रवींद्र नाथ त्रिपाठी का इस्तीफा लिखा हुआ था। लेकिन अब खुद विधायक ने मीडिया में बयान जारी करके इसे फर्जी बताया है और भाजपा के प्रति अपनी गहरी आस्था व्यक्त की हैं।

मेरा तन, मन व जीवन BJP को समर्पित

रवींद्र नाथ त्रिपाठी ने मीडिया में बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा कि “मेरा तन, मन व जीवन BJP को समर्पित है। मेरा लेटर पैड इस्तेमाल कर साज़िश के तहत इसे वायरल किया गया है, मैं इसकी तहक़ीक़ात कराऊंगा। ये भ्रामक स्थिति फैलाई गई है।सदन के अलावा स्वामी प्रसाद मोर्या के साथ 7-8 महीने से मेरी कोई वार्ता नहीं हुई है। मैं इस मामले पर एफआईआर दर्ज़ करवाऊंगा। मैं इसके ख़िलाफ सख़्त कार्रवाई की भी मांग करता हूं।”

See also  मीडिया डिबेट का घटता वेट

प्रतिभा शुक्ला को लेकर उड़ी अफवाह

कानपुर देहात की अकबरपुर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक प्रतिभा शुक्ला के भी सपा में शामिल होने की खबरें भी खूब वायरल हो रही थीं। जिसके बाद विधायक प्रतिभा शुक्ला ने इस खबर का खंडन किया। उन्होंने कहा कि यह विरोधियों की चाल है। वे पूरी जिंदगी भाजपा के साथ रहेंगी। साथ ही उन्होंने उनके खिलाफ भ्रामक खबरें फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

Kanpur Dehat Bjp - भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के न आने से कार्यकर्ताओं में छायी  मायूसी - Kanpur News

बता दें 11 जनवरी को योगी कैबिनेट में श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद उन्होंने 14 जनवरी को अपने समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी जॉइन करने का एलान किया है। मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या के साथ भाजपा के 6 और विधायक शामिल हैं।

See also  केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी के इस बयान पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ये पलटवार

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर