Weather Update: बारिश के बाद प्रदेश में ठंड का असर, मौसम में बदलाव के साथ पड़ने वाली है कड़ाकेदार सर्दी, IMD ने इन राज्यों में जताई संभावना
Weather Update: बारिश के बाद प्रदेश में ठंड का असर, मौसम में बदलाव के साथ पड़ने वाली है कड़ाकेदार सर्दी, IMD ने इन राज्यों में जताई संभावना

रायपुर। प्रदेश में अब शुष्क हवाएं आनी शुरू हो गई हैं और इसके प्रभाव से बीते चौबीस घंटे में ही राजधानी का न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस गिर गया है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो शुक्रवार की अपेक्षा दो डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं रविवार को तापमान में एक बार फिर कमी आकांशा जताई है। वहीं प्रदेश में सर्वाधिक कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में में 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रहवासियों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा, आने वाले दो दिन पंजाब, हरियाणा, यूपी समेत कई राज्यों के लिए भारी पड़ने वाले हैं। दरअसल, मौसम विभाग (IMD) ने अनुमान जताया है कि दो दिनों तक इन राज्यों में कड़ाके की ठंड जारी रहेगी. इसके चलते आम जनजीवन पर असर पड़ सकता है।

उत्त्तरी छत्तीसगढ़ में ऊपरी सतह के साथ निचले स्तर की हवा की दिशा दक्षिण से उत्तर-पश्चिमोत्तर होते की सरगुजा संभाग में ठंड का पलटवार हुआ है। 24 घंटे के भीतर संभाग मुख्यालय अम्बिकापुर के न्यूनतम तापमान में ढाई डिग्री से ज्यादा की तगड़ी गिरावट हुई है। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री के करीब पहुंच गया है। जनवरी के दूसरे पखवाड़े में लोग कड़ाके की ठंड से ठिठुर उठे हैं।

See also  Weather Update : देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश! मौसम विभाग ने इन राज्यों को किया अलर्ट, जानें छत्तीसगढ़ का हाल

दिसम्बर और फिर इस माह लगातार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता लगातार बनी रही। इससे उत्त्तरी छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में मौसम स्थिर नहीं रहा। इलाके में बारिश और ओलावृष्टि के बाद कोहरे का असर लगातार बना रहा। सोमवार को भी कुछ ऐसा ही नजारा रहा। घने कोहरे से समूचा इलाका ढंका रहा। ठंड बढ़ने के बाद अम्बिकापुर का न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम के लगातार उतार चढ़ाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है।

अगले कुछ दिन पड़ेगी ठंड, 21 से बदलेगा मौसम

मौसम विज्ञानी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होते ही अगले कुछ दिनों तक कड़ाके की ठंड पड़ेगी। इस दौरान तापमान के 10 डिग्री से नीचे बने रहने की संभावना है। 21 जनवरी से उत्तरी क्षेत्र में एक और पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता होने से फिर से सरगुजा संभाग का मौसम बिगड़ सकता है।

अगले दो दिनों तक इन राज्यों में भीषण ठंड

अगले दो दिनों तक कई राज्यों में भीषण ठंड लोगों की मुश्किलें बढ़ाने वाली है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में अगले दो दिनों तक कड़ाके की सर्दी रहेगी। इस दौरान इन जगहों पर रात और सुबह के समय घना कोहरा भी छाया रहेगा।

See also  Weather Report : छत्तीसगढ़ में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, ओस की बूंदे बर्फ में तब्दील

मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए कहा,18 जनवरी से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते पश्चिमी पर्वतीय क्षेत्र के मौसम पर असर पड़ सकता है। इसके अतिरिक्त, 18-21 जनवरी के बीच में एक और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस दस्तक देगा, जिसकी वजह से नॉर्थवेस्ट इंडिया के मौसम पर असर पड़ सकता है।

इन जगहों पर घने से घना कोहरा

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक सुबह और रात के समय राजस्थान और पूर्वी उत्तर प्रदेश में घना कोहरा छाया रहेगा। इसक अलावा, पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिनों तक कड़ाके की सर्दी भी पड़ेगी। वहीं, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 19 व 20 जनवरी को हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर