पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह हुए कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह हुए कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी

स्पोर्ट्स डेस्क। कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन महामारी की चपेट में आने वाले लोगों के आंकड़े सामने आते है। इसी बीच खबर आई है कि टीम इंडिया के पूर्व स्टार क्रिकेटर हरभजन सिंह कोविड -19 पॉजिटिव पाए गए हैं।

पूर्व ऑफ स्पिनर ने ट्वीट कर पॉजिटिव होने की जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि मैं हल्के लक्षणों के साथ COVID रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। मैंने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है और सभी जरूरी सावधानियां बरत रहा हूं। मैं उन लोगों से अनुरोध करूंगा जो मेरे संपर्क में आए थे, वे जल्द से जल्द अपना टेस्ट करवाएं। साथ ही कहा कृपया सुरक्षित रहें और अपना ध्यान रखें।

https://twitter.com/harbhajan_singh/status/1484412593846759424?s=20

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  CG CORONA BREAKING : प्रदेश में कोरोना संक्रमण से मिली थोड़ी राहत, कल की अपेक्षा 628 कम नए मामले आज आए सामने