TRP डेस्क : छत्तीसगढ़ में हर दिल पर धूम मचाने वाला 21 साल पुराना गाना एक बार फिर से सुर्खियों में छाया हुआ है। दरअसल निया शर्मा ने इंस्टाग्राम पर छत्तीसगढ़ी गाने पर डांस का अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में निया प्रदेश की चर्चित फिल्म “मोर छइयां भुइयां” के गाने “टुरी आइस्क्रीम खाके फरार होगे जी… ” पर लटके झटके दिखाती नजर आ रही हैं। वीडियो में उनके साथ उनकी कोरियोग्राफर शिविका प्रताप भी देखी जा सकती हैं। निया के इस वीडियो को अब तक 12 लाक बार लाइक किया जा चुका है।

अमूमन बॉलीवुड के कलाकार छत्तीसगढ़ी गानों को कम ही जानते हैं। पर छत्तीसगढ़ी सॉन्ग टुरी आइस्क्रीम खाके फरार होगे जी… पर डांस से निया शर्मा के छत्तीसगढ़िया फैंस काफी खुश हैं। और यह वीडियो छत्तीसगढ़ में काफी वायरल हो रहा है। यह गाना छत्तीसगढ़ की सबसे पहली और सबसे चर्चित फिल्मों में से एक “मोर छइयां भुइयां” का है। और इस गाने को छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कलाकार अनुज शर्मा पर फिल्माया गया है।

See also  CG Breaking: राजनांदगांव के बीजेपी सांसद संतोष पाण्डेय को जान से मारने की धमकी, पाकिस्तान से आई काल

सोशल मीडिया पर रहती हैं काफी एक्टीव

निया शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टीव रहती हैं। खासकर इंस्टाग्राम में आए दिनों वो अपनी अदाओं के जलवे बिखेरती रहती हैं। निया को चाहने वालों की तादात भी कम नहीं है। निया के लाखों फैंस उन्हें इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। निया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 7 मिलीयन से ज्यादा फॉलोवर हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर