IPL 2022 पर आई बड़ी खबर, भारत में ही होंगे सभी मैच, दर्शकों की एंट्री पर लगा बैन

खेल डेस्क। IPL 2022 को लेकर बड़ी खबर आ रही है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने फैसला लिया है कि इस बार आईपीएल मैच का आयोजन भारत में ही किया जाएगा और इसके मुकाबले मुंबई में ही खेले जाएंगे।

इसबार भी दर्शकों को दर्शक दीर्घा में नहीं घर में ही बैठकर मैच देखना पड़ेगा। समाचार एजेंसी ANI ने बीसीसीआई सूत्रों के हवाले से बताया है कि बोर्ड इस सीजन का आयोजन भारत में कराने के लिए ही प्रतिबद्ध है। शनिवार 22 जनवरी को बोर्ड और सभी फ्रेंचाइजी मालिकों के बीच बैठक हुई, जिसमें बोर्ड ने अपनी पसंद के बारे में बताया। हालांकि कोरोना की स्थिति बिगड़ती है, तो संयुक्त अरब अमीरात और साउथ अफ्रीका को भी विकल्प के तौर पर रखा गया है।

टूर्नामेंट के मैचों का आयोजन मुंबई के तीन स्टेडियमों- वानखेड़े, डीवाई पाटिल (नवी मुंबई) और ब्रेबॉर्न स्टेडियम (CCI) में किया जाएगा। इसके साथ ही बोर्ड सूत्रों ने बताया है कि अगर जरूरत पड़ी तो कुछ मैचों का आयोजन पुणे में भी किया जा सकता है।

See also  IPL 2022: आज Mumbai Indians और Chennai Super Kings आमने-सामने, CSK ने टॉस जीत कर किया गेंदबाज़ी का फैसला

पिछले साल BCCI ने आईपीएल का आयोजन भारत में ही किया था। लेकिन तब कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के कारण बायो-बबल में मामले आने लगे थे और इसे 29 मैचों के बाद ही रोकना पड़ा था। फिर सितंबर-अक्टूबर में इसे यूएई में पूरा किया गया था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर