एअर इंडिया

टीआरपी डेस्क। सरकारी कंपनी एअर इंडिया आज आनी 27 जनवरी 2022 से प्राइवेट हो गई है। टाटा संस ने आधिकारिक तौर पर एअर इंडिया को टेकओवर कर लिया है। इसके बाद टाटा देश की दूसरी बड़ी एयरलाइन बन गई है। एअर इंडिया के हैंडओवर से पहले टाटा संस के चेयरमैन PM नरेंद्र मोदी से मिले।

मुलाकात के बाद चंद्रशेखरन सीधे नई दिल्ली में एअर इंडिया के ऑफिस पहुंचे। दूसरी ओर देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ने कहा कि वह बैंकों के समूह के साथ किसी भी तरह के लोन की जरूरत के लिए तैयार है। स्टेट बैंक ने कहा कि वह एअर इंडिया को जितनी भी जरूरत होगी, वर्किंग कैपिटल और अन्य के लिए लोन देगा।

See also  शेयर्स में 55% घाटे के बाद अब अडानी ग्रुप लॉच करने वाला है मीडिया वेंचर, इधर NDTV के शेयरों में लगा 10% का अपर सर्किट

एअर इंडिया के पास घरेलू और अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर कई महत्वपूर्ण उड़ानें हैं। ऐसे में कहा जा सकता है कि नए मैनेजमेंट के साथ डोमेस्टिक और इंटरनेशनल ट्रैवल करने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकती हैं।

Air India को चलाएगी टैलेस 

पिछले साल 8 अक्टूबर 2021 को रतन टाटा ने एयर इंडिया की बोली जीतने का एलान अपने ट्वीट के जरिए किया था। बता दें कि टाटा ग्रुप की टैलेस प्राइवेट लिमिटेड ने एअर इंडिया को खरीदने का टेंडर जीता था। टैलेस टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी की एक सब्सिडियरी है और यही टाटा के एयरलाइंस बिजनेस को चलाएगी। एयर इंडिया का स्वामित्व जीतने के लिए टैलेस की तरफ से 18 हजार करोड़ रुपये की बोली लगाई गई थी।

शुरुआत में 5 फ्लाइट्स में उन्नत भोजन सेवा के तहत मुफ्त खाना

टाटा ग्रुप ने कहा है कि शुरू में वह 5 फ्लाइट्स में फ्री में खाना उपलब्ध कराएगा। इसमें मुंबई-दिल्ली की दो फ्लाइट्स AI864 और AI687 के नाम हैं। इसके अलावा AI945 मुंबई से अबूधाबी और AI639 मुंबई से बंगलुरू की फ्लाइट्स के नाम शामिल हैं। इनके साथ ही साथ मुंबई-न्यूयॉर्क के रूट पर चलने वाली फ्लाइट में भी मुफ्त खाना मुहैया कराया जाएगा। टाटा ग्रुप ने कहा कि बाद में फ्री खाना फेज़ वाइज से बढ़ाया जाएगा।

See also  Gold Price Hike: सोने में आई तूफानी तेजी, 1.60 लाख रुपये के पार हुई कीमत; जानें आपके शहर का भाव?

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर