बड़ी खबर : 21 फरवरी तक सभी शहरों में शुरू होगी मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना, गणतंत्र दिवस पर CM बघेल ने की थी घोषणा
बड़ी खबर : 21 फरवरी तक सभी शहरों में शुरू होगी मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना, गणतंत्र दिवस पर CM बघेल ने की थी घोषणा

रायपुर। गणतंत्र दिवस के दिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के सभी शहरों की स्लम बस्तियों में रहने वाले लोगों को मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना की सौगात दी थी। जिसके बाद से स्लैम क्षेत्र के रहवासियों को इलाज या खून की जांच या अन्य स्वास्थ्य परीक्षण के लिए अस्पताल जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी और न ही इधर-उधर भटकना पड़ेगा। अब उनके इलाके में मोबाइल मेडिकल यूनिट चिकित्सक के सहित एक गाड़ी खड़ी रहेगी, जहां 42 प्रकार के टेस्ट की निःशुल्क सुविधा भी होगी और निःशुल्क दवाईयां भी मिलेंगी।

बता दें ”मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना” सभी 169 शहरों में शुरू करने की घोषणा की गई है। पूर्व में यह योजना राज्य के सभी 14 नगर पालिक निगम में 1 नवम्बर 2020 से सफलता पूर्वक संचालित हो रही थी। इस योजना के लाभ को देखते हुए मुख्यमंत्री ने सभी शहरों में इसे लागू करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय कोरोना महामारी के मद्देनजर बहुत कारगर साबित होगा।

See also  बड़ी खबर: इस साल छत्तीसगढ़ और ओड़िशा में होगी भीषण गर्मी, सर्वाधिक गर्म वर्षों में से एक रहेगा 2021
बड़ी खबर : 21 फरवरी तक सभी शहरों में शुरू होगी मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना, गणतंत्र दिवस पर CM बघेल ने की थी घोषणा

इस योजना के शुरू होने से समाज के सभी वर्गों को इसका लाभ मिलेगा। छोटी-छोटी बीमारी के लिए अपने काम-धंधे बंद कर डाक्टरों से अपॉइंटमेंट लेना और कतार में लग कर इलाज कराने से हर कोई कतराता है। वर्तमान में राज्य के 14 नगरीय निकायों में 60 मोबाइल मेडिकल यूनिट (एमएमयू) के माध्यम से योजना का क्रियान्वयन संबंधित जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में किया जा रहा है। इसके बाद मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार वर्तमान में सेवारत 60 एमएमयू में अतिरिक्त 60 एमएमयू शामिल किए जाएंगे। इस तरह से प्रदेश के 169 शहरों में 120 एमएमयू के माध्यम से योजना का संचालन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद योजना के महत्व को देखते हुए इसे 21 फरवरी 2022 तक प्रारंभ करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। योजना के अंतर्गत अभी तक 20 हजार 928 कैंपों का आयोजन मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से किया जा चुका है। इन कैंपों में 14 लाख 64 हजार 195 मरीज अपना इलाज कराकर स्वस्थ हो चुके हैं।

See also  सीएम भूपेश का कटाक्ष…भागवत आए हैं तो वो छत्तीसगढ़िया संस्कृति को आत्मसात करें
बड़ी खबर : 21 फरवरी तक सभी शहरों में शुरू होगी मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना, गणतंत्र दिवस पर CM बघेल ने की थी घोषणा

एमएमयू में इलाज के लिए एम.बी.बी.एस. डाक्टर की पदस्थापना होती है। एमएमयू की प्रयोगशाला में कुल 42 प्रकार के टेस्ट निःशुल्क होते हैं। अभी तक 2 लाख 75 हजार 388 मरीज मुफ्त प्रयोगशाला से लाभांवित हो चुके हैं। एमएमयू में कुल 285 प्रकार की दवाइयां मुफ्त वितरण के लिए मौजूद होती हैं। इससे अभी तक 12 लाख 19 हजार 523 मरीजों ने मुफ्त दवा वितरण का लाभ लिया है। मरीजों को दवाइयों का वितरण डॉक्टर की पर्ची के आधार पर फार्मासिस्ट द्वारा किया जाता है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर