Gold Silver Price Today: सोने- चांदी खरीदने वालो के लिए अच्छी खबर, कीमत में आई गिरावट, जानिए अपने शहर में दाम

टीआरपी डेस्क। सप्ताह के आखिरी दिन राजधानी दिल्ली में सोना और चांदी की कीमत (http://Gold Silver Price today) में भारी गिरावट दर्ज की गई। आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में 423 रुपए की, जबकि चांदी की कीमत में 1105 रुपए की कमजोरी दर्ज की गई।

आज दिल्ली में सोने का भाव 47777 रुपए प्रति दस ग्राम रहा, जबकि चांदी का भाव 61652 रुपए रहा. फेडरल रिजर्व की तरफ से इस बार जो कमेंटरी की गई है उसके बाद से इंटरनेशल मार्केट में महंगे धातुओं की कीमत पर दबाव बढ़ रहा है।

आज लगातार तीसरे सेशन में सोने की कीमत पर दबाव देखा जा रहा था। इसके अलावा डॉलर के मुकाबले रुपए में तेजी का भी कीमत पर असर हुआ है। आज डॉलर के मुकाबले रुपया 5 पैसे की मजबूती के साथ 75.04 के स्तर पर बंद हुआ।

अन्य खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को सोने का क्लोजिंग भाव 48200 रुपए और चांदी का भाव 62757 रुपए प्रति किलोग्राम था। शाम के 4 बजे इंटरनेशनल मार्केट में सोने का भाव 4.35 डॉलर की गिरावट के साथ 1788.75 डॉलर प्रति आउंस था। चांदी का भाव 0.13 डॉलर की गिरावट के साथ 22.538 डॉलर प्रति आउंस था।

See also  Gold Silver Price Today: सातवें आसमान पर पहुंचे सोने के भाव, जानें कितना महंगा हुआ सोना

डोमेस्टिक मार्केट में सोने का भाव

डोमेस्टिक मार्केट में भी सोने की कीमत पर दबाव बना हुआ है। फरवरी डिलिवरी वाला सोना MCX पर शाम को 4.15 बजे 164 रुपए की गिरावट के साथ 47746 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। उसी तरह अप्रैल डिलिवरी वाला सोना 185 रुपए की गिरावट के साथ 47797 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। जून डिलिवरी वाला सोना 209 रुपए की गिरावट के साथ 47927 रुपए के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।

डोमेस्टिक मार्केट में चांदी का भाव

MCX पर इस समय मार्च डिलिवरी वाली चांदी में भारी गिरावट देखी जा रही थी. यह 429 रुपए की गिरावट के साथ 61515 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रही थी. मई डिलिवरी वाली चांदी 407 रुपए की गिरावट के साथ 62305 के स्तर पर ट्रेड कर रही थी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर