चिंतलनार में मुठभेड़ एक नक्सली ढेर, डीआरजी और कोबरा बटालियन को मिली बड़ी सफलता

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के चिंतलनार तिम्मापुरम इलाके में सुरक्षाकर्मियों ने एक नक्सली को मार गिराया है। जिले के एसपी सुनील शर्मा ने इस मुठभेड़ की जानकारी दी।

सुनील शर्मा के मुताबिक, रविवार को तिम्मापुरम के जंगल वाले क्षेत्र में डीआरजी और कोबरा 201 बीएन के बीच ज्वाइंट ऑपरेशन चला जिसमें सुरक्षाबलों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई, जिसमें एक नक्सली की मौत हो गई। नक्सली की शव मौके से बरामद कर लिया गया है।

इससे पहले छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच दो अलग-अलग जगहों पर मुठभेड़ के दौरान 5 नक्सलियों को मार गिराया गया था। मारे गए नक्सलियों में एक 8 लाख रुपए का इनामी भी शामिल था।

See also  Chhattisgarh Assembly Elections 2023: कांकेर में कलेक्टर प्रियंका शुक्ला ने किया मतदान, सेल्फी डाली