NTPC ने रेलवे को लिखा पत्र, एग्जाम का नाम बदलें, अनजाने में हो रही है हमारी बदनामी
NTPC ने रेलवे को लिखा पत्र, एग्जाम का नाम बदलें, अनजाने में हो रही है हमारी बदनामी

नई दिल्ली। NTPC ने रेलवे को पत्र लिख कर कहा है कि जाने-अनजाने में हमारी बदनामी हो रही है। इसलिए वह एग्जाम का नाम बदलें। दरअसल, रेलवे की परीक्षा के संक्षिप्त नाम के लिए “एनटीपीसी रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा” नाम का इस्तेमाल किया जा रहा है, इसलिए एनटीपीसी ने इसमें दखल दिया है।

रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा (Railway recruitment board exam) को लेकर बेवजह आलोचना का सामना कर रही देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादक कंपनी एनटीपीसी (National Thermal Power Corporation Limited) ने रेलवे को पत्र लिखकर बोर्ड द्वारा आयोजित ‘गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों ‘Non-Technical Popular Categories (NTPC)’ की परीक्षा का नाम बदलने का आग्रह किया है।

भर्ती प्रक्रिया को लेकर हो रहा है प्रदर्शन

रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षा के आरंभिक चरण में अभ्यर्थियों की छंटनी को लेकर काफी विवाद हो रहा है और इसके खिलाफ पिछले एक सप्ताह से छात्र प्रदर्शन भी कर रहे हैं। दरअसल, रेलवे की परीक्षा के संक्षिप्त नाम के लिए एनटीपीसी रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा नाम का इस्तेमाल किया जा रहा है, वहीं एनटीपीसी नाम का इस्तेमाल राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम के लिए किया जाता है।

See also  छत्तीसगढ़ में 6 अफसरों का हुआ तबादला, प्रशासन ने जारी किया आदेश

एनटीपीसी ने क्या लिखा है पत्र में ?

राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (एनटीपीसी) ने इस संबंध में रेलवे को एक पत्र लिखकर कहा है कि ‘यह भारतीय रेलवे की रेलवे भर्ती बोर्ड गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (एनटीपीसी आरआरबी) की परीक्षा के संबंध में देश के कुछ हिस्सों में हालिया विरोध प्रदर्शनों के संदर्भ में है। हमें विश्वास है कि रेलवे स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रहा है, हम केवल आपके ध्यान में लाना चाहते हैं कि एनटीपीसी लिमिटेड को अनजाने में बेवजह आलोचना का सामना कर रहा है।’

परीक्षा का नाम बदलने का किया आग्रह

NTPC ने आगे लिखा है कि, ‘मीडिया इस परीक्षा के लिए एनटीपीसी संक्षिप्त नाम का इस्तेमाल कर रहा है, जिसके कारण यह धारणा बनी है कि परीक्षाएं भारत के सबसे बड़े बिजली उत्पादक कंपनी से जुड़ी हुई हैं। इससे एनटीपीसी की साख को नुकसान पहुंच रहा है।’ एनटीपीसी ने कहा, ‘इसलिए हम आपसे इन परीक्षाओं का नाम बदलने का आग्रह करेंगे, ताकि भविष्य में कोई भ्रम पैदा न हो।’

See also  कोरोना काल में भी विश्व में कम नहीं हुआ भ्रष्टाचार, देखिये Transparency International की रिपोर्ट, भारत की रैंकिंग केवल एक अंक सुधरी

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर