‘अमर जवान ज्योति’, को लेकर CM भूपेश ने किया केंद्र पर पलटवार कहा - जिन्हें बलिदान से कोई लेना-देना नहीं हैं वे इसका मतलब नहीं समझ सकते
‘अमर जवान ज्योति’, को लेकर CM भूपेश ने किया केंद्र पर पलटवार कहा - जिन्हें बलिदान से कोई लेना-देना नहीं हैं वे इसका मतलब नहीं समझ सकते

टीआरपी डेस्क। सीएम भूपेश बघेल शनिवार देर रात मेरठ पहुंच थे। वे रविवार को वह हस्तिनापुर, किठौर और कैंट विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। शहर में मेरठ में पत्रकारों से वार्ता किया इस करने के दौरान समाचार एजेंसी ANI से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल केंद्र पर एक बार फिर निशाना साधते हुए कहा- जिन्हें बलिदान से कोई लेना-देना नहीं हैं वे अमर जवान ज्योति का मतलब नहीं समझ सकते हैं।

छत्तीसगढ़ में अमर जवान ज्योति की स्थापना होगी, 3 फरवरी को राहुल जी इसका शिलान्यास करेंगे। मोदी जी और हमारी राह नदी के दो किनारे की तरह है जो कभी नहीं मिल सकती है। मुख्यमंत्री शहर और देहात में कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए घर-घर जाकर वोट मांगेंगे। करेंगे। इसके बाद घर-घर जाकर कैंट प्रत्याशी अवनीश काजला के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे।

इसके साथ सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर महात्मा गांधी को श्रधंजलि दी, और लिखा – देश पर प्राण न्यौछावर करने वाले वीर बलिदानियों का ऋण कभी नहीं चुकाया जा सकता। गांधी जी ने पूरी दुनिया को दिखाया कि सत्य और अहिंसा के मार्ग पर डटे रहकर किस तरह बड़ा लक्ष्य हासिल किया जाता है।

See also  अमित जोगी का इमोशनल पत्र हो रहा वायरल, JCCJ का कांग्रेस या भाजपा में हो सकता है विलय

बापू ने भारतीय समाज की बुनियाद को समझा और अंतिम व्यक्ति तक चिंता की। राज्य सरकार भी गांधी जी के दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए काम कर रही है। सशक्त इरादों के साथ आगे बढ़ने के लिए बापू के विचार मूल्य हमें सदा प्रेरित करते रहेंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर