कोरोना वायरस

टीआरपी डेस्क। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2.09 लाख केस सामने आए। वहीं, इस दौरान 959 लोगों की मौत हुई। भारत में कोरोना के केस लगातार कम हो रहे हैं। लेकिन चिंता की बात ये है कि लगातार तीसरे दिन मौत के आंकड़ों में इजाफा हुआ है। देश में रविवार को 893, शनिवार को 871 मरीजों ने दम तोड़ा था।

लगातार कम हो रहे केस

सोमवार को 2.09 लाख केस सामने आए। इससे पहले रविवार को 2,34,281 नए मामले सामने आए थे। वहीं, शनिवार को कोरोना के 235532 केस दर्ज किए गए थे।

देश में ये हैं 5 सबसे संक्रमित राज्य

भारत में सबसे ज्यादा संक्रमित राज्यों की बात करें, तो केरल में सबसे ज्यादा 51,570 केस मिले। इसके बाद कर्नाटक में 28,264 केस, महाराष्ट्र में 22,444, तमिलनाडु में 22,238, आंध्र प्रदेश में 10,310 केस सामने आए। इन 5 राज्यों में देश में कुल केसों में 64.22% केस मिले। केरल में अकेले 24.57% केस मिले।

See also  Corona Update India: त्योहार पर रहे सावधान,लौट रहा कोरोना ,24 घंटे में 50357 नए मरीज

देश में 18.31 लाख एक्टिव केस

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,62,628 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक 3,89,76,122 लोग ठीक हो चुके हैं। रिकवरी रेट बढ़कर 94.37% हो गया है। वहीं, एक्टिव केस घटकर 18,31,268 हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस 53,669 कम हुए हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर