मुनव्वर राना की बेटी को कांग्रेस ने दिया टिकट,पुरवा व‍िधानसभा सीट से प्रत्याशी
मुनव्वर राना की बेटी को कांग्रेस ने दिया टिकट,पुरवा व‍िधानसभा सीट से प्रत्याशी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Elections 2022) में अब कुछ ही समय बचा है। प्रदेश में 10 फरवरी से पहले चरण के मतदान शुरू होंगे। ऐसे में सभी राजनीतिक दल अपने-अपने प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतार रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को कांग्रेस पार्टी ने 6 प्रत्याशियों की एक और ल‍िस्‍ट जारी की है। इसमें उन्नाव की पुरवा व‍िधानसभा सीट से कांग्रेस ने मुनव्वर राना की बेटी को टिकट द‍िया है।

कांग्रेस की ओर से यूपी व‍िधानसभा चुनाव के ल‍िए अब तक कुल 322 उम्मीदवारों का ऐलान हो चुका है। सोमवार को जारी कांग्रेस की नई ल‍िस्‍ट में लखनउफ पूर्वी विधानसभा सीट से पंकज तिवारी को ट‍िकट द‍िया गया है। वहीं लखनऊ पश्चिमी सीट से शहाना सिद्धकी और उत्तरी सीट से अजय श्रीवास्तव उर्फ अज्जू को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा पुरवा से उरुशा राना, लंभुआ से विनय विक्रम सिंह और कल्याणपुर से गायत्री तिवारी को टिकट दिया है।

See also  एयर इंडिया की फ्लाइट में जैन अनुयायी को परोसा गया मांसाहारी खाना, बवाल मचने पर एयरलाइन ने लिया एक्शन

यूपी चुनाव के लिए अब तक कुल 322 की सूची जारी

कांग्रेस ने बीते रविवार को यूपी चुनाव के लिए 61 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की थी। इसमें 24 महिलाएं शामिल हैं। कांग्रेस ने पहली सूची में 125, दूसरी सूची में 41, तीसरी सूची में 89 उम्मीदवारों की घोषणा की है। वही पांचवी लिस्ट में 6 प्रत्याशियों का ऐलान किया है। इस तरह कांग्रेस ने अब तक कुल 322 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। जिनमें से 130 टिकट महिलाओं को दिया गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर