घाटी में गिरी तेज रफ़्तार बस, अनेक यात्री घायल, 2 गंभीर सिम्स रिफर
घाटी में गिरी तेज रफ़्तार बस, अनेक यात्री घायल, 2 गंभीर सिम्स रिफर

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। कानपुर से बिलासपुर जा रही रितिका ट्रेवल्स की बस केंदा घाटी में तेज रफ़्तार के चलते बेकाबू होकर नाले की ओर जा गिरी। इस हादसे में अनेक यात्रियों को चोटें आई हैं।

गौरेला-पेंड्रा के जिला अस्पताल में भर्ती घायल यात्री जितेंद्र मिश्रा ने बताया कि बस की स्पीड काफी ज्यादा थी, जिसके चलते चालक मोड़ पर बस को काबू में नहीं कर सका और वह सड़क से नीचे नाले की तरफ जा गिरी। इस दौरान यात्रियों की बीच चीख-पुकार मच गई। यहां से गुजर रहे लोगों ने सभी को बस से बाहर निकाला।
इस घटना में सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए गौरेला जिला अस्पताल व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र केंदा भेज गया। यहां से गंभीर रूप से घायल 2 यात्रियों को सिम्स अस्पताल बिलासपुर रिफर कर दिया गया। बाद में गौरेला और बेलगहना पुलिस मौके पर पहुँच गई। बताया जा रहा है कि बस चालक को नींद की झपकी आने के चलते यह हादसा हुआ। सौभाग्य ये रहा कि बस सड़क के नीचे उतरकर वहीं अटक गई, अन्यथा वह काफी गहराई में गिरती और बड़ा हादसा हो सकता था।

See also  तिरंगा फहराने में ऐतराज करने वालों को छोड़ देना चाहिए देश, मस्जिद, दरगाह, मदरसा के मुख्य द्वार पर तिरंगा फहराएं

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर