बीजापुर। Bijapur Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के मद्देड़ थाना क्षेत्र में रविवार को सुरक्षाबलों और नक्सली के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों के मारे जाने की भी खबर है। बीजापुर एएसपी चंद्रकांत गोवर्णा ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। उन्होंने सुरक्षाबलों के लौटने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की बात कही है।

Bijapur Naxal Encounter: जानकारी के अनुसार बीजापुर जिला के जंगलों में नक्सलियों की उपस्थिति सूचना पर सुरक्षा बलों की टीम माओवादी विरोधी अभियान पर निकली थी। इसी दौरान रविवार सुबह मद्देड थाना क्षेत्र के बन्देपारा और कोरणजेड के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।

Bijapur Naxal Encounter: सुबह से ही दोनों ओर से रुक रूककर फायरिंग जारी है। इस मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों के मारे जाने की भी खबर है। मुठभेड़ में कितने नक्सली मारे गए हैं, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। सुरक्षाबलों के जवान घटनास्थल पर सर्च अभियान चला रहे हैं।

See also  कोरोना अपडेट:अब तक 23 हजार 663 केस: बीते 24 घंटे में 1752 नए मरीज मिले, रिकवरी रेट रिकॉर्ड 20.57% रही