वाशिंगटन। Donald Trump Swearing-in Ceremony: अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर संयुक्त राज्य अमेरिका का दौरा करेंगे। वह 47वें राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में भारत सरकार का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Donald Trump Swearing-in Ceremony: इस यात्रा के दौरान जयशंकर आगामी प्रशासन के प्रतिनिधियों के साथ बैठकें भी करेंगे। साथ ही अमेरिका आने वाले कुछ अन्य विशिष्ट व्यक्तियों से भी मुलाकात करेंगे। यह दौरा भारत और अमेरिका के बीच रिश्तों को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है।

Donald Trump Swearing-in Ceremony: इससे पहले अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडेन नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह से पांच दिन पहले बुधवार को ओवल ऑफिस से विदाई भाषण देंगे। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव केरिन जीन-पियरे ने शुक्रवार को बताया कि बाइडन सोमवार को अपने भाषण में 50 से अधिक वर्षों के अपने सार्वजनिक जीवन पर बात करेंगे।

See also  Ram Madhav: कई राज्यों के राज्यपालों में बदलाव की तैयारी, राम माधव हो सकते हैं जम्मू और कश्मीर के नए उपराज्यपाल

Donald Trump Swearing-in Ceremony: बता दें कि 20 जनवरी को पद छोड़ने से पहले यह राष्ट्रपति के तौर पर अमेरिकियों और दुनियाभर के लोगों के लिए बाइडेन का अंतिम भाषण होगा, जो रात आठ बजे आरंभ होगा। वह सोमवार को विदेश मंत्रालय में अपने कार्यकाल की विदेश नीति पर केंद्रित एक भाषण देंगे।