VIDEO : राहुल गांधी की पहल पर भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के लाभार्थियों को अब मिलेंगे सालाना 7000 रुपए, CM बघेल ने किया ऐलान
VIDEO : राहुल गांधी की पहल पर भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के लाभार्थियों को अब मिलेंगे सालाना 7000 रुपए, CM बघेल ने किया ऐलान

रायपुर। राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना की राशि में अब बढ़ोतरी का एलान हो गया है। सालाना 6000 की जगह अब भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के लाभार्थियों को अब 7000 रुपये दिया जाएगा।

दरअसल आज योजना का शुभारंभ के बाद भाषण के दौरान राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से राशि में बढ़ोतरी करने की बात कही थी, जिसके बाद अब यह फैसला लिया गया है।

राजीव युवा मितान क्लब योजना किया शुभारंभ

बता दें लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने आज राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी ‘राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना’ और ‘राजीव युवा मितान क्लब योजना’ का शुभारंभ किया साथ ही महात्मा गांधी की स्मृतियों को संजोने के लिए नवा रायपुर में स्थापित किए जाने वाले ‘सेवाग्राम’ तथा ‘छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति’ की आधारशिला रखी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

See also  Rahul Gandhi defamation case: सूरत रवाना हुए राहुल गांधी, मानहानि केस में Surat Court सुनाएगा फैसला,थोड़ी देर में शुरु होगी कार्यवाही

देखें वीडियो :

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर