32MP सेल्फी कैमरा के साथ Oppo ने भारत में लॉन्च किया नया वेरिएंट, जानिए प्राइस और स्पेसिफिकेशन
32MP सेल्फी कैमरा के साथ Oppo ने भारत में लॉन्च किया नया वेरिएंट, जानिए प्राइस और स्पेसिफिकेशन

Oppo Reno 7 5G और Oppo Reno 7 Pro 5G स्मार्टफोन को आज 4 फरवरी को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। दोनों ही फोन पिछले साल नवंबर में चीन में लॉन्च कए गए थे। हालांकि, भारत में लॉन्च हुए ओप्पो रेनो 7 5जी वेरिएंट्स चीन में लॉन्च हुए मॉडल्स से अलग हैं। ओप्पो रेनो 7 5जी स्मार्टफोन की टक्कर मार्केट में Mi 11X, Realme GT Master Edition और OnePlus Nord 2 स्मार्टफोन्स से होगी। वहीं, दूसरी ओर ओप्पो रेनो 7 प्रो 5जी फोन की टक्कर Samsung 20 FE 5G, Mi 11i HyperCharge और Realme GT स्मार्टफोन्स से होगी।


Oppo Reno 7 5G की कीमत भारत में 28,999 रुपये है, जिसमें फोन का 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्‍टोरेज ऑप्‍शन मिलता है। यह फोन खरीद के लिए 17 फरवरी से उपलब्ध होगा। वहीं, दूसरी ओर Oppo Reno 7 Pro 5G की कीमत भारत में 39,999 रुपये से शुरू होती है, जिसमें फोन का सिंगल 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्‍टोरेज ऑप्‍शन मिलता है। यह फोन खरीद के लिए 8 फरवरी से उपलब्ध होगा। दोनों फोन में स्टारलाइट ब्लैक और स्टारलाइट ब्लू कलर ऑप्शन मिलते हैं।

See also  OPPO भारत के इस शहर में खोलेगा पहला मोबाइल फोन रिसर्च सेंटर

लॉन्च ऑफर्स की बात करें, तो ओप्पो रेनो7 5जी और ओप्पो रेनो 7 प्रो 5जी फोन पर ICICI Bank, Kotak Mahindra Bank, Standard Chartered, IDFC First Bank, Bank of Baroda और Federal Bank कार्ड का इस्तेमाल करने पर 10 प्रतिशत तक का कैशबैक मिल रहा है। इस पर ईएमआई कैशबैक और नो-कॉस्ट ईएमआई विकल्प भी शामिल है।


डुअल सिम (नैनो) वाला ओपो रेनो 7 5जी फोन एंड्रॉयड 11 आधारित ColorOS 12 पर चलता है। फोन में 6.4 इंच का फुल एचडी+ (1,080×2,400 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें साथ 90Hz रिफ्रेश रेट और 180Hz टच सैम्पलिंग रेट मौजूद है। फोन के डिस्प्ले के साथ कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन मिलती है। इसके अलावा यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 900 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज दी गई है। फोटोग्राफी के लिए ओप्पो रेनो 7 5जी फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है, 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

See also  FB इंडिया के वीपी अजित मोहन को बड़ा झटका, SC ने विधानसभा पैनल का समन रद्द करने से किया इनकार

कनेक्टिविटी की बात करें, तो ओप्पो रेनो 7 5जी में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ वी5.2, GPS/ A-GPS, एनएफसी, 3.5mm हेडफोन जैक और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, पेडोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। इसके अलावा, फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है।

फोन में 4,500 एमएएच डुअल-सेल बैटरी दी गई है, जिसके साथ 65 वॉट SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। फोन का डायमेंशन 160.6×73.2×7.8mm और भार 173 ग्राम है।

Oppo Reno 7 Pro 5G specifications

डुअल सिम (नैनो) ओपो रेनो 7 प्रो 5जी फोन एंड्रॉयड 11 आधारित ColorOS 12 पर चलता है। फोन में 6.5 इंच का फुल एचडी+ (1,080×2,400 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें साथ 90Hz रिफ्रेश रेट और 180Hz टच सैम्पलिंग रेट मौजूद है। फोन के डिस्प्ले के साथ कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन मिलती है। इसके अलावा यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 मैक्स प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज दी गई है।

See also  7,700 mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ Moto Tab G70 LTE, जानें कीमत व फीचर

फोटोग्राफी के लिए ओप्पो रेनो 7 प्रो 5जी फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल Sony IMX766 का है, 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर शामिल है। कैमरा सेटअप को डेडिकेटेड कलर टेम्परेचर सेंसर के साथ पेयर किया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

कनेक्टिविटी की बात करें, तो ओप्पो रेनो 7 प्रो 5जी में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ वी5.2, GPS/ A-GPS, एनएफसी और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, पेडोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। इसके अलावा, फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है।

इस फोन में भी 4,500 एमएएच की डुअल-सेल बैटरी दी गई है, जिसके साथ 65 वॉट SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। फोन का डायमेंशन 158.2×73.2×7.5mm और भार 180 ग्राम है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर