Horoscope 20 November 2022 : इन राशियों का जागेगा सोया हुआ भाग्य, पढ़ें अपना भविष्यफल
Horoscope 20 November 2022 : इन राशियों का जागेगा सोया हुआ भाग्य, पढ़ें अपना भविष्यफल

नेशनल डेस्क। 13 फरवरी 2022 रविवार का दिन सूर्यदेव को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से सूर्य देव की पूजा- अर्चना की जाती है। प. राघवेंद्र शर्मा से जानिए 13 फरवरी, 2022 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

मेष राशि: मन में निराशा एवं असन्तोष हो सकता है। कार्यक्षेत्र में व्यवधान आ सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। म‍ित्रों के सहयेाग से कारोबार में तरक्‍की का मौका मि‍लेगा।

वृष राशि:धैर्यशीलता में कमी रहेगी। संयत रहें। परिवार में शान्ति‍ बनाये रखने के प्रयास करें। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है। रहन-सहन में असहज रहेंगे। खर्च बढ़ सकते हैं। किसी पुराने मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। संयत क्रोध के अतिरेक से बचें।

मिथुन राशि: घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। भाइयों से साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। मानसिक शान्ति रहेगी।

See also  Horoscope 23 February 2024 : इन राशि वालों को आज आएगी आर्थिक मजबूती, जानें बाकी राशियों का हाल

कर्क राशि: नौकरी में अफसरों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि भी होगी। आय में वृद्धि‍ के साथ खर्च बढ़ेंगे। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। आशा-निराशा के मिश्रित भाव रहेंगे। सुखद समाचार की प्राप्‍त‍ि होगी।

सिंह राशि: वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। बातचीत में सन्तुलित रहें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है। मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। परिवार की समस्याएं परेशान करेंगी।

कन्या राशि: मन अशान्त रहेगा। व्यर्थ के क्रोध एवं झगड़ों से बचें। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। आत्मसंयत रहने का प्रयास करें। क्रोध की अधिकता से मन परेशान हो सकता है। संतान को कष्ट होगा। स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर च‍िंताएं बढ़ेंगी। यात्रा के योग बन रहे हैं।

See also  बड़ी खबरः कोरोना केस में फिर आया बड़ा उछाल, मिले 1 लाख 94 हजार नए मरीज, संक्रमण दर पहुंची 11.05 फीसदी

तुला राशि: आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। मानसिक शान्ति‍ रहेगी। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। यात्रा लाभप्रद रहेगी। नौकरी में कोई विशेष जिम्मेदारी के साथ स्थान परिवर्तन हो सकता है। आय में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि: मानसिक शान्ति‍ रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। परिश्रम अधिक रहेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। माता-पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

धनु राशि: अपनी भावनाओं को वश में रखें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। खर्चों की अधिकता हो सकती है। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। सेहत के प्रति सचेत रहें। धन की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। वाणी में कठोरता का प्रभाव भी रहेगा।

मकर राशि: संयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें। कारोबार में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी। परिवार की समस्या परेशान करेंगी। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। परिवार में धार्मिक आयोजन हो सकते हैं। लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा। तनाव से बचें।

See also  Horoscope 8 July 2022 : इन राशि वालों को रोजी-रोजगार में मिलेगी तरक्‍की, इन्हें पूंजी निवेश करने से बचने की जरूरत, पढ़े अपना राशिफल

कुंभ राशि: मन प्रसन्न रहेगा। बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। किसी मित्र का सहयोग भी मिल सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। क्रोध के अतिरेक से बचें।

मीन राशि: बातचीत में सन्तुलित रहें। परिवार में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। परिवार की समस्याओं पर ध्यान दें। किसी पुराने मित्र से पुनः सम्पर्क हो सकते हैं। आलस्य की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। खर्च अधिक रहेंगे। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर