टीआरपी डेस्क। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

मेष राशि : आज का राशिफल संकेत (Aaj Ka Rashifal 23 February 2024) कर रहा है कि 23 फरवरी को मेष राशि वालों को व्यस्त जीवन से परिवार के लिए समय निकालने की जरूरत है। इस समय आपको माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। दूसरों के कार्यों में दखल देना बंद करें। यात्रा संभव है।

वृषभ राशि : शुक्रवार राशिफल के अनुसार वृषभ राशि वाले अपने व्यवहार को नम्र करें, वाणी पर नियंत्रण रखें। शुक्रवार को धर्म के प्रति रूचि बढ़ेगी। जमीन जायदाद के मामलों में अपने पार्टनर से धोखा खा सकते हैं। इसलिए सतर्क रहें, पिता के अधूरे कार्य पूरे करेंगे।

मिथुन राशि : 23 फरवरी का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि वाले आज पुराने विवादों से मुक्त होंगे, अपने कर्मचारियों पर ध्यान दें। कार्यस्थल पर मशीनरी की खराबी कार्यों को बाधित कर सकती है, आर्थिक लाभ के योग हैं।

See also  Horoscope 27 April 2025 : इस राशि वालों को आज नौकरी में आर्थिक लाभ मिलने की है संभावना, जानें क्या कहते है आपके सितारें

कर्क राशि : आज का राशिफल कर्क के अनुसार शुक्रवार का दिन आपके लिए व्यस्ततापूर्ण रहेगा संतान के परिणय से संबंधित रूकावट दूर होगी, नौकरी में तबादले के साथ पदोनन्नति के योग बन रहे हैं। मेहमानों का आगमन आनंद प्रदान करेगा, खर्च बढ़ेगा।

सिंह राशिः शुक्रवार सिंह राशिफल के अनुसार आप लोग आजकल बिना बात के क्रोध कर रहे हैं, इस स्थिति को समझें फिर निर्णय लें। भूलवश हुई गलती का भुगतान करना होगा, दोस्तों की मदद करनी होगी। घर की साज सज्जा पर खर्च होगा।

कन्या राशि : नौकरी में आ रही परेशानी दूर होगी, जीवनसाथी की भावना की कद्र करें। संतान की उन्नति से विरोधी परास्त होंगे, व्यवसाय विस्तार में आर्थिक मदद सहायक होगी। कन्या राशि वालों की अध्ययन में रूचि बढ़ेगी।

तुला राशिः अपने काम के साथ-साथ निजी शौक को भी पूरा करें। संतान के करियर को लेकर असमंजस की स्थिति बनेगी, करोबार में मन न लगने से स्थिति बिगड़ सकती है, तुला राशि वालों को शुक्रवार को ध्यान देने की जरूरत है।

See also  राष्ट्रीय युवा सम्मेलन में सीएम बघेल ने कहा "आजकल राजनीति करने वाले धर्म की बात कर रहे हैं, और धार्मिक गुरु चुप बैठे हैं"

वृश्चिक राशि : वृश्चिक आज का राशिफल के अनुसार इस राशि के लोग हिम्मत न हारें और आगे बढ़ें, समय आपका भी आएगा। मन में चीजों को लेकर कई विचार आएंगे आजीविका के साधन बढ़ेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य में कमी आएगी।

धनु राशि: 23 फरवरी का राशिफल संकेत कर रहा है कि इस राशि के लोगों को बिना सोचे समझे कार्य को करने से बचना चाहिए। शुक्रवार को आपका समय जीवन साथी के साथ बीतेगा। मनोरंजन के कार्यों में दिन बीतेगा, प्रेम प्रसंग में सफलता मिलने के आसार हैं। आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है।

मकर राशि : मकर राशि आज का राशिफल बता रहा है कि शुक्रवार को मानसिक तनाव हावी रहेगा। आप सब के लिए सोचते हैं पर आप का कोई ध्यान नहीं रखता। अपनों से स्नेह की कमी सी लगेगी। धार्मिक आयोजनों की भूमिका बनेगी, आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

कुंभ राशिः 23 फरवरी के अनुसार इस राशि के व्यक्तियों को अपने व्यवहार को सुधारने की जरूरत है। निजी स्वार्थ के लिए दूसरों का नुकसान न करें। माता-पिता के मार्गदर्शन का का लाभ मिलेगा। समय रहते, बिगड़े संबंधों को सुधारें, न्याय पक्ष मध्यम रहेगा।

See also  Horoscope 1 March 2022 : आज महाशिवरात्रि के दिन इन राशि वालों के जीवन में आएंगी खुशियां, जानें अपनी राशि का हाल