Coronavirus Update : कोरोना की तीसरी लहर थमी लेकिन अब भी डरा रहे मौत के आंकड़े! बीते 24 घंटों में मिले 19 हजार नए केस, 673 मौतें
Coronavirus Update : कोरोना की तीसरी लहर थमी लेकिन अब भी डरा रहे मौत के आंकड़े! बीते 24 घंटों में मिले 19 हजार नए केस, 673 मौतें

नेशनल डेस्क। देशभर में कोरोना वायरस के नए आंकड़ों में कमी आने लगी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक देश में कोरोना के पिछले 24 घंटे में 19,968 नए केस दर्ज किए गए हैं।

वहीं कोरोना से 673 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना के सक्रिय मामले 2,24,187 है। इसी बीच अच्छी खबर यह भी है की पिछले 24 घंटे में 48,847 लोगों ने कोरोना को मात दी है।

राहत फतेह अली खान हुए कोरोना पॉजिटिव

पाकिस्तानी मूल के गायक राहत फतेह अली खान कोरोना संक्रमित हो गए हैं। आधिकारिक ट्विटर हैंडल से दी गई जानकारी में कहा गया है कि रिपोर्ट आने के बाद उनके सभी प्रोग्राम को 15 मार्च तक के लिए री-शेड्यूल कर दिया गया है।

See also  Covid-19 Update: छत्तीसगढ़ में कोरोना फिर हुआ विस्फोटक, मिले 856 नए मरीज, राजधानी में 306 केस