Horoscope 20 February 2022 : इन राशि के जातक होंगे मालामाल, जानें क्या कहते सितारे
Horoscope 20 February 2022 : इन राशि के जातक होंगे मालामाल, जानें क्या कहते सितारे

नेशनल डेस्क। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

जानें आज अपने राशि का हाल

मेष राशि : रुका हुआ काम चल पड़ेगा। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। शत्रु पक्ष नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा लेकिन कर नहीं पाएगा। स्‍वयं नतमस्‍तक होंगे। स्‍वास्‍थ्‍य डिस्‍टर्बिंग बना रहेगा लेकिन कोई बड़ी परेशानी की बात नहीं है। व्‍यापार, प्रेम और व्‍यवसाय आपका सही दिशा में चल रहा है। काली वस्‍तु का दान करते रहें।

वृषभ राशि : विद्यार्थीगण लिखने-पढ़ने में समय व्‍यतीत करें यही अच्‍छा रहेगा। किसी भी व्‍यक्ति के लिए लिखने-पढ़ने में समय व्‍यतीत करना अच्‍छा रहेगा। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। मन इमोशनल बना रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य करीब-करीब ठीक है। प्रेम की स्थ‍िति पहले से बेहतर है। व्‍यापार की स्थिति सही चल रही है। कोई समस्‍या की बात नहीं है बल्कि आप आगे बढ़ रहे हैं। पीली वस्‍तु का दान करते रहें, अच्‍छा होगा।

See also  आर्य समाज के नाम पर चल रहे दो दर्जन फर्जी संस्थान..! याचिका पर हाईकोर्ट ने पंजीयक और संस्थाओं से मांगा जवाब

मिथुन राशि : अपने स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान देने की जरूरत है। परेशानियों का हल निकलेगा। आप आगे बढ़ेंगे। मन को थोड़ा सा ध्‍यान में रखिए। कुल मिलाकर एक शुभता आपमें जुड़ती जा रही है लेकिन इस समय थोड़ा ध्‍यान देकर चलें। कलह से बचें। खासकर गृहकलह से। बाकी प्रेम, संतान, व्‍यापार सब बढ़िया चल रहा है। गणेश जी की अराधना करते रहें। हरी वस्‍तु का दान करें।

कर्क राशि : सकारात्‍मक ऊर्जा का संचार होगा आपके जीवन में। व्‍यवसायिक सफलता का योग बन रहा है। भाइयों-मित्रों का साथ होगा। इसकी वजह से तरक्‍की करते दिख रहे हैं। स्‍वास्‍थ्‍य भी पहले से सुधार की ओर है। प्रेम और व्‍यापार का भी पूरा-पूरा साथ मिल रहा है। हरी वस्‍तु का दान करना आपके लिए अच्‍छा होगा।

सिंह राशि : स्थिति अच्‍छी मानी जाएगी। केंद्र में गुरु आपके दाम्‍पत्‍य जीवन को सुधार रहा है। रोजी-रोजगार और प्रेम में सुधार है। धन का आवक भी बढ़ा हुआ है लेकिन अभी निवेश से बचना चाहिए। हरी वस्‍तु का दान करें।

See also  Horoscope 20 November 2022 : इन राशियों का जागेगा सोया हुआ भाग्य, पढ़ें अपना भविष्यफल

कन्‍या राशि : बहुत अच्‍छी ऊर्जा का संचार आपमें है। आकर्षण के केंद्र बने हुए हैं। चहकते दिख रहे हैं। समाज में सराहे जा रहे हैं। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम की स्थिति भी काफी अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी आप अच्‍छे चल रहे हैं। गणेश जी की अराधना करते रहें।

तुला राशि : मन थोड़ा परेशान रहेगा। खर्च की अधिकता से चिंतित हो सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यवसायिक दृष्टिकोण से भी आप सही चल रहे हैं। हरी वस्‍तु पास रखें।

वृश्चिक राशि : आय में आशातीत बढ़ोत्‍तरी दिख रही है। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम की स्थिति बहुत बेहतर है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी आप सही चलते जा रहे हैं। पीली वस्‍तु पास रखें।

धनु राशि : स्थिति अच्‍छी कही जाएगी। व्‍यापारिक मामले में बहुत अच्‍छी स्थिति चल रही है। व्‍यापार में बढ़चढ़ कर हिस्‍सा ले रहे हैं। बढ़चढ़ कर लाभ हो रहा है। शासन-सत्‍ता पक्ष का सहयोग मिल रहा है। पिता का साथ मिल रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य भी पहले से बेहतर है। कुल मिलाकर एक अच्‍छी स्थिति दिख रही है। संतान और प्रेम का पूरा-पूरा साथ है। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

See also  Horoscope 4 July 2022 : इन राशि वालों को मिलेगा शुभ समाचार, इन्हे संभल कर चलने की जरूरत

मकर राशि : भाग्‍यवर्धक स्थिति है। विपरी‍त परिस्थितियों से उबर रहे हैं। जीवन में तरक्‍की कर रहे हैं। भाग्‍य साथ दे रहा है। यात्रा में लाभ है। प्रेम और संतान में थोड़ी दूरी है लेकिन प्रेम अच्‍छा चल रहा है। व्‍यापार भी ठीक चल रहा है। मां काली की अराधना करें।

कुंभ राशि : एक-दो दिन समय और थोड़ा गड़बड़ रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। व्‍यापार सही चलेगा। हरी वस्‍तु पास रखें। गणेश जी की अराधना करें।

मीन राशि : आनंददायक जीवन चल रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम का भरपूर साथ है। व्‍यापार भी आपका तरक्‍की कर रहा है। हरी वस्‍तु का दान करें और अच्‍छा होगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप पर