शैक्षणिक संस्थाओं में इस बार ग्रीष्मकालीन अवकाश केवल एक महीने का, देखें संशोधन आदेश
शैक्षणिक संस्थाओं में इस बार ग्रीष्मकालीन अवकाश केवल एक महीने का, देखें संशोधन आदेश

रायपुर। राज्य शासन द्वारा शिक्षा सत्र 2021-22 में शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त स्कूलों और डीएड, बीएड, एमएड कॉलेजों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश में संशोधन किया गया है। आदेश के मुताबिक अब शैक्षणिक संस्थाओं में 15 मई से 15 जून 2022 तक कुल 32 दिन का ग्रीष्मकालीन अवकाश ही रहेगा।

15 मई तक होगा अतिरिक्त शैक्षणिक कार्य

स्कूल शिक्षा विभाग ने आज इस आशय का आदेश जारी कर दिया है। इसके मुताबिक वर्तमान शैक्षणिक सत्र 31 मार्च 2022 के स्थान पर 30 अप्रैल 2022 तक बढ़ा दिया गया है। आगामी शैक्षणिक सत्र 1 मई 2022 से 15 दिन के अतिरिक्त शैक्षणिक कार्य के लिए प्रारंभ किया जाएगा। गौरतलब है कि वर्तमान शैक्षणिक सत्र के लिए पूर्व में 46 दिन का ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 मई 2022 से 15 जून 2022 तक निर्धारित था। देखें इस संबंध में जारी आदेश :

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  ओपन स्कूल की परीक्षा में खुलेआम वसूली और नकल का चल रहा है खेल, रकम के आधार पर दी जा रही है नकल की सुविधा