बेमेतरा। इस जिले के DEO ने फरमान जारी करते हुए कहा है कि अब स्कूली बच्चों ने प्रदर्शन किया या फिर उच्चाधिकारी से मिलकर शिकायत की, तो बीईओ और प्राचार्यों पर कार्यवाही की जाएगी। इस संबंध में जिले के सभी बीईओ और प्राचार्य को जारी आदेश में सख्त हिदायत दी गयी है, कि स्कूल में तालाबंदी, प्रदर्शन और अधिकारियों को शिकायत करने की दिशा में पूरी जवाबदेही अब उनकी होगी।

दरअसल पिछले कुछ दिनों से युक्तियुक्तकरण के बाद भी स्कूलों में अव्यवस्था व शिक्षकों की कमियों को लेकर प्रदर्शन का दौर चल रहा है। अब इस तरह के प्रदर्शन को रोकने के लिए
डीईओ ने आदेश जारी कर दिया है और इसका ठीकरा बीईओ और प्राचार्यों के सर फोड़ने की तैयारी कर ली है। बेमेतरा DEO ने सभी बीईओ और प्राचार्य को जारी आदेश में सख्त हिदायत दी है, कि स्कूल में तालाबंदी, प्रदर्शन और अधिकारियों को शिकायत करने की दिशा में पूरी जवाबदेही अब उनकी होगी। इसमें वेतन रोके जाने से लेकर अन्य कार्रवाई भी हो सकती है। देखें आदेश :

See also  महाधिवक्ता सतीश चंद्र वर्मा पहले ही दिन दिखे एक्शन मोड में