रायपुर। सूरजपुर जिले में हुए दोहरे हत्याकांड में पीड़ित प्रधान आरक्षक मोहम्मद तालिब के परिवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस पहल पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री द्वारा मानवीय संवेदनाओं को समझते हुए यह सहायता दिया जाना न केवल पीड़ित परिवार के लिए राहतदायक है, बल्कि यह शासन की संवेदनशीलता का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि विष्णु के सुशासन में सरकार हमेशा अपने नागरिकों के साथ खड़ी है।
स्वास्थ्य मंत्री ने मुख्यमंत्री की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे पीड़ित परिवार को नई आशा मिलेगी और समाज में न्याय व संवेदना की भावना और मजबूत होगी। सरकार का यह कदम न सिर्फ पीड़ित परिवार के लिए सहारा बनेगा, बल्कि राज्य के अन्य सुरक्षा कर्मियों के मनोबल को भी बढ़ावा देगा।



