बिलासपुर : खरसिया-झाराडीह-राबर्टसन सेक्शन में चौथी लाइन कनेक्टीविटी के लिये नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के के कारण 20 से 26 फरवरी तकॆ कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। विवरण इस प्रकार है –

ये ट्रेनें होंगी रद्द

  1. दिनांक 20 फरवरी 2022 से 26 फरवरी 2022 तक गाडी संख्या 08738/08737 बिलासपुर-रायगढ़-बिलासपुर पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  2. दिनांक 21 फरवरी 2022 से 26 फरवरी 2022 तक गाडी संख्या 08264/08263 बिलासपुर-टीटलागढ़-बिलासपुर पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।

यात्रियों की सुविधा के लिए की गई ये विशेष व्यवस्था

  1. दिनांक 21 फरवरी से 26 फरवरी 2022 तक गाडी संख्या 18478 योगनगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस चाम्पा-झारसुगुड़ा स्टेशनों के मध्य पैसेंजर के रूप में चलेगी।
  2. दिनांक 20 फरवरी से 26 फरवरी 2022 तक गाडी संख्या 13288 राजेंद्रनगर-दुर्ग साउथ विहार एक्सप्रेस रायगढ़-बिलासपुर स्टेशनों के मध्य पैसेंजर के रूप में चलेगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  छत्तीसगढ़ के राजिम में किसान महापंचायत आज, किसान नेता, मेघा पाटकर, बलदेव सिंह सिरसा पहुंचे, राकेश टिकैत,योगेन्द्र यादव भी होंगे शामिल, राजेश टिकैत 11 बजे पहुचेंगे रायपुर