बिजनेस डेस्क। शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला आज (Stock Market today) लगातार छठे सत्र में भी जारी रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स आज 68 पॉइंट्स गिर कर 57,232 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 29 अंक टूटकर 17,063 पर बंद हुआ। हालांकि सुबह में बाजार 400 अंकों की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था।

आखिरी घंटे में बिकवाली की वजह से सेंसेक्स 550 अंक के करीब लुढ़का। निचले स्तरों पर हल्की खरीदारी देखने को मिली हालांकि वो भी सेंसेक्स और निफ्टी (sensex and nifty) को पिछले बंद स्तरों से ऊपर लाने में सफल नहीं रही और बाजार सीमित ही सही लेकिन गिरावट के साथ ही बंद हुआ।

क्यों आई बाजार में गिरावट

सेंसेक्स और निफ्टी में आज गिरावट दिग्गज शेयरों में आई बिकवाली की वजह से देखने को मिली है। टीसीएस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी के स्टॉक आज आधा प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुए हैं, जिसकी वजह से बीएसई पर बढ़ने वाले शेयरों की संख्या गिरने वाले शेयरों से काफी अधिक होने के बावजूद प्रमुख इंडेक्स गिरावट के साथ ही बंद हुए हैं।

See also  बदले फ्लाइट टिकट रिफंड के नियम, टिकट डाउनग्रेड या कैंसल करने, बोर्डिंग से मना करने पर 75% तक मिलेगी रकम

आज बीएसई पर ट्रेड होने वाले 3460 शेयरों में से 2192 शेयर फायदे में रहे हैं। छोटे और मझौले सेक्टर के शेयरों में आज अच्छी बढ़त देखने को मिली। निफ्टी 50 में गिरावट के मुकाबले निफ्टी स्मॉलकैप 100 में एक प्रतिशत से ज्यादा की तेजी रही है, मिडकैप 50 और स्मॉलकैप 50 इंडेक्स भी आज फायदे में रहे हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर