रायपुर : प्रदेश की राजधानी में भाजपा ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए सम्पत्ति कर आधा करने और यूज़र चार्ज समाप्त करने की मांग को लेकर आज दोपहर तेलीबांधा मरीन ड्राइव में एकत्रित होकर नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया के बंगले का घेराव करने का प्रयास किया। इश दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल, श्रीचंद सुंदरानी के साथ कई भाजपा नेता और हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान भाजपा ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगातो हुए जमकर नारेबाजी की।

सुरक्षा में लगे बैरीकेट्स

घेराव करने पहुँचे भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया के बंगले के आस पास बड़ी मात्रा में सुरक्षा बल तैनात किया गया था। बड़ी संख्या में सुरक्षा बल के साथ साथ बैरीकेटिंग की भी पर्याप्त व्यवस्था की गई थी। इसके साथ ही काफी बड़ी संख्या में बस जैसे बड़े वाहनों को तैयार रखा गया था जिससे विपरीत स्थिति निर्मित होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी भी की जा सके।

See also  देशभर में सीबीएसई 10वीं बोर्ड की बची हुई परीक्षा नहीं होगी,आदेश जारी

कांग्रेस सरकार पर बोला धावा

प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि “कांग्रेस सरकार ने जो वादे प्रदेश की जनता से किए थे। उनको पूरा न करके सरकार ने वादाखिलाफी की है। सम्पत्ति कर आधा करना और यूज़र चार्ज समाप्त करना कांग्रेस के सबसे प्रमुख वादों में शामिल था। सरकार बनने के बाद सम्पत्ती कर तो आधा नही हुआ उल्टे यूजर चार्ज लगातार बढ़ता जा रहा है जिससे प्रदेश की जनता परेशान है।”

अग्रवाल ने आगे कहा कि “मुख्यमंत्री बड़े बड़े दावे करते हैं कि कोरोना काल में प्रदेश के उद्योग प्रभावित नहीं हुए। सबसे अधिक GST कलेक्शन प्रदेश में हुआ। इन सब बातों के बाद भी वादे पूरे न करना सरकार की दोमुँही मानसिकता को दर्शाता है।” उन्होंने सरकार और सीएम भूपेश बघेल पर आरोप लगाते हुए आगे कहा कि “आज प्रदेश के किसान सड़कों पर हैं, सीएम के पास उन तक जाने के लिए समय नहीं है पर लखिमपुर खिरी जाने का समय है। वहाँ के लोगों को देने के लिए 50-50 लाख रुपये हैं पर प्रदेश की जनता को किए वादे पूरे करने के लिए नहीं है।”

See also  24 घंटे में कोरोना की एक और दवा को भारत में मंजूरी, ऐंटीवायरल ड्रग Remdesivir के जेनेरिक वर्जन Covifor को बताया जा रहा है 'गेमचेंजर'

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर