TRP डेस्क : रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का आज पांचवां दिन है। इस युद्ध में रूस का रवैया लगातार आक्रामक होता जा रहा है। इस बात पर आशंका लगातार गहराती जा रही है कि इस युद्ध में परमाणु हमला हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रूस ने न्यूक्लियर ट्रायड ने तैयारी शुरू कर दी है। रूस के रक्षा मंत्री ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को इसकी जानकारी भी दे दी है।

बता दें रूस और यूक्रेन दोनों देशों के बीच युद्ध 24 फरवरी से शुरू हुआ है। पांच दिनों के युद्ध के बाज जारी जंग के बीच आज बेलारूस सीमा पर रूस और यूक्रेन का वार्ता हो रही है। वार्ता से पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने से मांग की थी रुस के राष्ट्रपति सीजफायर की घोषणा करें।

बता दें कि परमाणु निवारक बल को तैयार रहने के आदेश दिए हैं। परमाणु निवारक बल का काम देश को परमाणु हमलों से बचाना होता है। शीत युद्ध के दौरान परमाणु प्रतिरोध सिद्धांत सामने आया था। शीत युद्ध के समय सोवियत संघ और अमेरिका के बीच जब तनाव था तब अमेरिका ने परमाणु प्रतिरोध सिद्धांत को अपनाया था। इसके तहत कोई देश परमाणु हमला करता है तो उसी सख्ती से उसका जवाब दिया जाएगा। अब इसी रणनीति को पुतिन अपना रहे हैं।

See also  जर्सी के सेंट हेलियर में धमाका : तीन लोगों की मौत, 12 से ज्यादा लोग लापता

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर