बजट से पहले डी पुरंदेश्वरी ने ली विधायकों की क्लास, सांसदों और कोर कमेटी से भी करेंगी चर्चा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बजट सत्र से ठीक पहले छत्तीसगढ़ भाजपा विधायकों की बैठक भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री शिव प्रकाश और प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने ली। जानकारी के मुताबिक पुरंदेश्वरी ने विधायकों की कार्यशैली पर नाराजगी जाहिर की है।

उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि विधानसभा में भाजपा जनता के मुद्दों को लेकर सरकार को घेरे। साथ ही कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए उनके बीच जाएं और उनकी समस्याओं का भी निराकरण करें।

सांसदों को भी अपने-अपने लोकसभा क्षेत्रों में जनता के बीच पहुंचकर केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में बताने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। सांसदों की बैठक के बाद कोर कमेटी की बैठक है। बैठक से पूर्व डॉ. रमन सिंह ने कांग्रेस पर साधा निशानापूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि “विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारियों पर फोकस है।

See also  CG News: रायपुर के लिए उड़ान भरने से पहले दिल्ली की जमीनी स्थिति के बारे में बात करनी चाहिए: पवन खेड़ा, छत्तीसगढ़ सरकार की आलोचना पर केजरीवाल पर भड़की कांग्रेस

विधानसभा सत्र को लेकर भी रणनीति पर मंथन है। सभी विधानसभा क्षेत्रों में जाकर भाजपा के विधायक व वरिष्ठ पदाधिकारी कमान संभालेंगे। केंद्र सरकार की योजनाओं पर एक पर्चा तैयार हो रहा है। राज्य सरकार की नाकामियों को उजागर करने के लिए जनता के बीच पर्चा का वितरण किया जाएगा। उन्होंने बैठक के संबंध में बताया की यब तीन चरणों में होनी है। विधायक, सांसदों व कोर कोर कमेटी के सदस्यों से अलग अलग चर्चा की जाएगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर