जांजगीर-चांपा : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में देर रात हुए सड़क हादसे में एक दंपती की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार वैन के पेड़ से टकराने के चलते हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पति के शव को कार से बाहर निकलवा सकी। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, शिवरीनारायण के लोहर्सी गांव निवासी नरेश श्रीवास (26) अपनी पत्नी पूनम श्रीवास (24) के साथ लेकर वैन में अपनी ससुराल पेंड्री जा रहा था। अभी वे लोहर्सी से आगे धरदेई गांव के पहले पहुंचे थे, तभी मोड़ पर तेज रफ्तार वैन पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन आगे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पति-पत्नी दोनों उसी में फंस गए। पुलिस जब तक मौके पर पहुंची तब तक नरेश दम तोड़ चुका था, जबकि पूनम बुरी तरह से घायल थी। पुलिस ने पूनम को पामगढ़ अस्पताल भेजा, जहां उसकी मौत हो गई।

See also  Breaking- विशेष विधानसभा सत्र से पहले 26 को होगी कैबिनेट की बैठक, नए कृषि कानून पर हो सकती है चर्चा

7 माह पहले ही हुई थी शादी

नरेश और पूनम की शादी हुए महज 7 माह ही हुआ था। बताया जा रहा है कि पूनम और नरेश के बीच आपसी मनमुटाव चल रहा था। जिसकी वजह से दोनों में विवाद हुआ था। इसके बाद गुस्से में नरेश उसको मायके छोड़ने जा रहा था इसी बीच यह दुर्घटना हो गई।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर