कच्चे तेल में तेजी से गिरा बाजार, सेंसेक्स 1500 अंकों से ज्यादा फिसला, MCX पर क्रूड ऑयल में अपर सर्किट

टीआरपी डेस्क। कच्चे तेल में भयंकर तेजी (Crude Oil Price) के कारण आज शेयर बाजार (Share market updates) भारी गिरावट के साथ खुला। सप्ताह के पहले दिन सेंसेक्स 1161 अंकों की गिरावट के साथ 53172 के स्तर पर और निफ्टी 15868 के स्तर पर खुला।

MCX पर कच्चे तेल में अपर सर्किट लग गया है। 21 मार्च को डिलिवरी वाला कच्चा तेल MCX पर 772 रुपए की तेजी (9 फीसदी के उछाल) के साथ 9352 रुपए पर पहुंच गया। यह आज का अपर सर्किट है। 19 अप्रैल को डिलिवरी वाला तेल 751 रुपए की तेजी (8.99%) के साथ 9106 रुपए के स्तर पर पहुंच गया है। अपर सर्किट लगने के बाद कारोबार रुक गया है।

इस समय सेंसेक्स के टॉप-30 में 29 शेयर लाल निशान में और केवल टाटा स्टील के शेयरों में तेजी है। मारुति, आईसीआईसीआई बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और बजाज फाइनेंस में सबसे ज्यादा गिरावट है। आज की इस गिरावट में निफ्टी बैंक, ऑटो इंडेक्स, पाइनेंशियल सर्विसेज और रियल्टी का भारो योगदान है। इन इंडेक्स में 4 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखी जा रही है।

See also  JOBS NEWS: जानिए कहाँ कोरोना की वजह से तैयार होने वाले है लाखों रोजगार के नए अवसर

रूस के ऑयल पर बैन की तैयारी

कच्चे तेल में आई इस तेजी के दो प्रमुख कारण है। बाजार में ईरान से सप्लाई होने वाले कच्चे तेल में देरी की आशंका बढ़ गई है। दूसरी तरफ अमेरिका, यूरोप और सहयोगी देशों ने रूस से तेल नहीं खरीदने का मन बनाया है। इसके कारण डिमांड के मुकाबले सप्लाई काफी कम रह गई और कच्चा तेल 2008 के बाद अपने सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया है।

रूस दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा प्रोड्यूसर

रूस इस समय दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑयल प्रोड्यूसर है। वह रोजाना 5-6 मिलियन बैरल तेल एक्सपोर्ट करता है। तेल निर्यात पर प्रतिबंधों के कारण ही इसका भाव 14 सालों के उच्चतम स्तर पर (130 डॉलर) पहुंच गया है। इसके अलावा OPEC+ देश भी प्रोडक्शन बढ़ाने के बारे में नहीं सोच रहे हैं। जिसके कारण सप्लाई की समस्या लगातार गंभीर हो रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर