बस्तर : विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाएं ऑनलाइन आयोजित करने के संबद्ध में जनसभा की छात्र इकाई छात्र सभा ने बस्तर संभाग के सभी महाविद्यालयों में विश्वविद्यालय की कुलाधिपति व महामहिम राज्यपाल महोदया अनुसुईया उइके के नाम छत्तीसगढ़ राज्य के प्रत्येक महाविद्यालयो में प्रिंसिपल के माध्यम से ज्ञापन सौंपा है।

गौरतलब हो कि विगत कुछ वर्षों से कोविड संक्रमण के दौर में विश्वविद्यालय प्रबंधन के द्वारा ऑनलाइन कक्षाओं और परीक्षाओं का आयोजन किया गया था। वर्तमान शैक्षणिक सत्र में भी विश्वविद्यालय से संबन्धित महाविद्यालयों में अधिकतर कक्षाएं ऑन लाइन माध्यम से जारी रखी गई थी। जनसभा की छात्र इकाई छात्रसभा ने बस्तर संभाग के समस्त शासकीय और निजी महाविद्यालयो में विद्यार्थियों को एसएमएस के माध्यम से सर्वे किया था जिसमे बस्तर संभाग के लगभग 99% विद्यार्थियों ने जनसभा के सामने अपना मत रखा और बताया कि ऑनलाइन परीक्षा होनी चाहिए। जिसके आधार पर छात्र सभा ने परीक्षा ऑनलाइन करने की मांग रखी है।

See also  अचानकमार में 'क्रिकेट के भगवान' का परिवार: बम्हनी गांव के बच्चों संग सारा और अंजलि तेंदुलकर ने बिताया वक्त, सादगी ने जीता दिल

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर