flight

TRP डेस्क : अंतरराष्ट्रीय यात्रा के करना किसे पसंद नहीं है। हर व्यक्ति की ख्वाईश होती है की अगर उसे विदेश में यात्रा करने का मौका मिले तो वो जरूर विदेश यात्रा करे। पर कोरोना महामारी ने विदेश में वेकेशन मानाने की चाह को खत्म कर दिया था। पर अब जिन्दगी की गाड़ी धीरे धीरे पटरी पर लौटने लगी है। इसी कड़ी में केंद्र सरकार ने मंगलवार को एक बड़ा फैसला लिया। नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, तकरीबन दो साल बाद आगामी 27 मार्च 2022 से भारत में वाणिज्यिक अंतरराष्ट्रीय सेवाएं फिर से शुरू कर दी जाएंगी। मंत्रालय का यह आदेश है कि अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य होगा।

बता दें, दुनिया भर में कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट आने और टीकाकरण की रफ्तार में बढ़ोतरी होने के बाद विचार विमर्श करते हुए सरकार ने 27 मार्च से अंतरराष्ट्रीय यात्री सेवाओं को फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है।

See also  अमित शाह का DMK पर हमला, कहा- 'भ्रष्टाचार के मामले में सभी नेताओं के…

बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण 23 मार्च 2020 में लगा था बैन

भारत ने 23 मार्च 2020 को अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए बैन लगाया था। हालांकि इस बीच कुछ देशों के साथ एयर बबल जैसी विशेष व्यवस्था के तहत उड़ानों का संचालन हो रहा था। जुलाई 2020 से एयर बबल व्यवस्था के तहत भारत और लगभग 40 देशों के बीच विशेष यात्री उड़ानें संचालित हो रही हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर