Goa Election Results 2022

टीआरपी डेस्क। Goa Election Results 2022 : देश के सबसे छोटे राज्य गोवा में एक बार फिर BJP की सरकार बनने के आसार हैं। ऐसी जानकारी है कि पार्टी के नेता आज ही राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई से मिलकर सरकार बनाने का दावा करेंगे। सूत्रों का यह भी दावा है कि समर्थन के लिए तीन निर्दलीय उम्मीदवारों से भी बात हो गई है।

यहां BJP 19 सीटों पर आगे चल रही है। पणजी सीट से BJP के अतानासियो मोनसेराटे ने 710 वोटों से जीत गए हैं। उन्होंने पूर्व CM मनोहर पर्रिकर के बेटे और निर्दलीय उम्मीदवार उत्पल को शिकस्त दी। उधर, कांग्रेस 12, MGP+ 3 और AAP 2 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। अन्य उम्मीदवार 4 सीटों पर लीड कर रहे हैं।

गोवा में भाजपा नेता आज ही राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा कर सकते हैं। फिलहाल भाजपा 19 सीटों के साथ सबसे आगे चल रही है।

गोवा के चुनावी अपडेट्स

  • तिविम से BJP के नीलकंठ रामनाथ 2018 वोटों से जीते। उन्होंने कांग्रेस के कांग्रेस के लोत्लिकर को हराया।
  • सांकेलिम से CM प्रमोद सावंत 604 वोटों से आगे हो गए हैं।
  • दूसरे राउंड के बाद डिप्टी CM चंद्रकांत कवलेकर क्वेपम सीट से 1422 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
  • कांग्रेस के दिग्गज नेता दिगंबर कामत मारगांव सीट से 5,849 वोटों से लीड कर रहे हैं।
  • TMC और MGP गठबंधन 4 सीटों पर कड़ी टक्कर दे रहा है। मौजूदा रुझानों में इन्हें 10 सीटें आने की उम्मीद है।
  • पोंडा से BJP के रवि नाइक पीछे चल रहे हैं।
  • गोवा फॉरवर्ड पार्टी के प्रमुख विजय सरदेसाई फटोरदा सीट से 1500 वोटों से आगे चले रहे हैं।
  • वालपोई से विश्वजीत राणे 1300 और उनकी पत्नी देविया विश्वजीत राणे पोरियम सीट से 2600 वोटों से आगे हैं।
  • कैलेंगुट में कांग्रेस के माइकल लोबो बढ़त बनाए हुए हैं।
See also  Digital Payment का हिट कार्ड : UPI के साथ RuPay क्रेडिट कार्ड की मांग में उछाल, जानें क्यों बना यूजर्स की पहली पसंद

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर