अब छत्तीसगढ़ में अपनी ताकत झोंकेगी "आप", सभी दलों के चहरे उनके संपर्क में: प्रदेश प्रभारी गोपाल राय

रायपुर। सोमवार को राजधानी रायपुर में आम आदमी पार्टी साइंस कॉलेज मैदान से “बदलबो छत्तीसगढ़ विजय यात्रा’ शुरू करने वाले है। पंजाब में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बाद अब आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ में अपनी ताकत झोंक रही है।

आप के प्रदेश प्रभारी और दिल्ली सरकार लोक निर्माण मंत्री गोपाल राय और बुराड़ी विधायक मनोज झा इस यात्रा के लिए आज रायपुर पहुँच गए है। बता दें वे सोमवार को साइंस कॉलेज मैदान से विजय यात्रा की शुरुआत करेंगे। इस विषय में प्रदेश प्रभारी गोपाल राय ने कहा, सभी दलों के कई प्रमुख चेहरे उनसे जुड़ने के लिए संपर्क में हैं।

रायपुर स्थिति प्रदेश कार्यालय में मीडिया से चर्चा के दौरान गोपाल राय ने कहा, दिल्ली में पांच साल सरकार चलाने के बाद आप ने अपने काम के दम पर वहां दोबारा सरकार बनाई। दिल्ली में आप की सरकार ने जनता के हित के लिए बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित तमाम क्षेत्रों में जो काम किए उसने प्रदेश के अंदर नए मॉडल को खड़ा किया। जिसके दम पर पंजाब में भी आम आदमी पार्टी ने प्रचंड बहुमत से सरकार बनाई है।

See also  कस्टम मिलिंग में लापरवाही, 9 राइस मिलरों पर हुई कार्रवाई

गोपाल राय ने कहा, पंजाब में अकाली दल की सरकार बार-बार रही। पिछली बार पंजाब के लोगों ने अकाली सरकार की नीतियों से असंतुष्ट होकर कांग्रेस की सरकार बनाई थी। कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में। पांच साल में कांग्रेस की सरकार जनता से किए वादों पर काम करने की जगह आपस में लड़ती रही।

गोपाल राय ने कहा छत्तीसगढ़ में भी वही स्थिति है। लगातार 15 साल तक भाजपा यहां सरकार बनाती रही। रमन सिंह बार-बार वादा करते रहे, लोगों को धोखा मिलता रहा। पानी सिर से ऊपर गुजर गया तो 2018 के चुनाव में जनता ने कांग्रेस को मौका दिया। साढ़े तीन साल में कांग्रेस ने जनता से किए वादों को पूरा करने की जगह वही हो रहा है जो पंजाब में हो रहा था। पिछली बार, पहली बार आप चुनाव में उतरी थी। लोगों ने विकल्प के तौर पर कांग्रेस को मौका दिया था। लेकिन अभी पंजाब की जीत के बाद लगातार लोगों के फोन आ रहे हैं। सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्रों के लोग उनसे जुड़ना चाहते हैं। गोपाल राय ने कहा, कई लोग उनसे जुड़ रहे हैं, लेकिन बदलाव का वाहक तो आम आदमी ही होगा। रविवार को कई पूर्व अधिकारियों और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने आप की सदस्यता ली है।

See also  भूपेश-महंत के वार पर बृजमोहन और राम विचार का पलटवार

इसके साथ ही प्रदेश प्रभारी गोपाल राय ने प्रेस से चर्चा में कहा कि, सोमवार को रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान से “बदलबो छत्तीसगढ़ विजय यात्रा’ शुरू कर रहे हैं। सुबह 10 बजे से इसकी शुरुआत होगी। इसको शहर के विभिन्न हिस्सों में ले जाया जाएगा। इसके साथ ही पार्टी एक ओपन नंबर भी जारी करेगी। इसके जरिए भी सदस्यता ली जा सकेगी। पार्टी अगले एक महीने में सभी विधानसभा क्षेत्रों में व्यापक सदस्यता अभियान शुरू करेगी।

गोपाल राय ने कहा, पिछले चुनाव में आप छत्तीसगढ़ के लिए नई थी। लोग कांग्रेस को मौका देने का मन बना चुके थे। इस बार लोग भी भाजपा और कांग्रेस से निराश है। हम भी यह संदेश दे रहे हैं कि जिस तरह से आम आदमी इकट्‌ठा होकर दिल्ली और पंजाब में बदलाव लाए हैं, वैसा छत्तीसगढ़ में भी हो सकता है।

बड़ी संख्या में लोगों ने ली ‘आप’ की सदस्यता

आम आदमी पार्टी में अनेकों प्रबुद्धजनों ने पार्टी की सदस्यता ली। सदस्यता लेने वालो मे विशेष रूप से गोपाल साहू (पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष कांग्रेस युवा प्रकोष्ठ), वीरेंद्र ढीढी (रिटायर्ड SDE), अधिवक्ता तमस्कार टंडन (पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष BSP), धन्नू राम ध्रुव (जनपद सदस्य), राजेंद्र कश्यप रिटायर्ड अधिकारी LIB, शेख हुसैन तन्हा कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ दुर्ग, के एस नायडू रिटायर्ड अधिकारी, सुमित शर्मा प्रदेश अध्यक्ष छ ग भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति, अविरल सिंह चुनाव विशेषज्ञ, डॉ. निखिल शुक्ला, संदीप शुक्ला, पूर्व जनपद अध्यक्ष, सैय्यद रशीद अली, अध्यक्ष ट्रांसपोर्ट यूनियन, रविंद्र ठाकुर समाज सेवक, एम डी सलीम मुतवल्ली, शंकर नगर मस्जिद, रायपुर, रूपेश साहू, अध्यक्ष साहू समाज, वीरेंद्र शुक्ला आदि ने सदस्यता ग्रहण की।

See also  एलिफेंट एप से हो रही है ग्राणीणों की जानमाल की सुरक्षा

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर