अच्छी खबरः राजधानी के 5 अस्पतालों को मिला गुणवत्ता सर्टिफिकेट

रायपुर। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के 5 सरकारी अस्तपताल को अपनी सेवाओं में गुणवत्ता बरतने के लिए राष्ट्रीय गुणवता मानक आश्वासन प्रमाण पत्र प्रदान किया है।

भारत सरकार के अपर सचिव व राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के प्रबंध निर्देशक विकासशील (IAS) ने पत्र के मध्यम से राज्य को बधाई दी है। रायपुर के हमर अस्पताल राजातालाब, हमर अस्पताल भनपूरी, शहरी प्राथमिक स्वास्थय केंद्र चंगोराभाटा, शहरी प्राथमिक स्वास्थय केंद्र हीरापुर, शहरी प्राथमिक स्वास्थय केंद्र उरला को मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए यह सर्टिफिकेट दिया गया है।

दिसम्बर महीने से फरवरी महीने में देश के अलग-अलग राज्य के मुल्यांकनकर्ता के द्वारा इन संस्थान का मुल्यांकन किया गया था। मुल्यांकन में सेवा की उपलब्धता, मरीजों के अधिकार, संस्था का रख रखाव, सहयोगी सेवाएँ की उपलब्धता, क्लीनिकल सेवा, संक्रमणरोधक प्रक्रिया, गुणवत्ता प्रबंधन और परिणाम पर किया गया था।

इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मीरा बघेल का कहना है कि राष्ट्रीय शहरी स्वाथ्य मिशन के द्वारा संचालित स्वास्थ्य केंद्र को राष्ट्रीय गुणवता मानक आश्वासन सर्टिफिकेट मिलना रायपुर के लिए गर्व की बात है। सभी संचालित केंद्र शहर के नागरिक को निशुल्क सेवा प्रदान करते हैं।

See also  बड़ी खबरः IAS नीलेश क्षीरसागर बने संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी; आदेश जारी

बता दें कि इन केन्द्रों पर प्रतिदिन टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की जांच, नेत्र जांच, दन्त चिकित्सा, प्रसव सेवाएँ, आकस्मिक सेवा,  किशोर स्वास्थ्य, परिवार नियोजन , मानसिक स्वास्थ्य, गैर संचारी रोगों का ईलाज, संचारी रोगों की रोकथाम की सुविधा दी जा रही है।

शहरी प्राथमिक स्वास्थय केंद्र में करीब 60 प्रकार की खून की जांच, कोविड जांच व टीकाकरण, 121 तरह की निःशुल्क दवा दी जाती हैं। हमर अस्पताल राजातालाब में गर्भवती महिलाओं को सोनोग्राफी की सुविधा भी दी जाती है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर