बड़ी खबर: माओवादियों ने की साम्राज्यवाद विरोधी सप्ताह मनाने की अपील

कांकेर। छत्तीसगढ़ के नक्सली इलाके कांकेर में नक्सलियों ने विरोध सप्ताह मनाने की अपील की है। दरअसल, माओवादियों की दण्डकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी ने 23 से 29 मार्च तक साम्राज्यवाद विरोधी सप्ताह मनाने की अपील की है। इसके साथ ही कमेटी की ओर से जारी पर्चा में कॉमरेड्स भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के आदर्शों पर चलने की अपील की गई है।

बता दें भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी की तरफ से जारी पर्चे में एक ओर रूस के यूक्रेन पर किए गए हमले का विरोध जताया गया है, तो वहीं दूसरी ओर भारत में कश्मीर के साथ उत्तर-पूर्वी प्रांतों में सक्रिय अलगाववादियों का समर्थन किया है। इसके अलावा 29 मार्च 1969 को स्थापित फिलिप्पीनी कम्युनिस्ट पार्टी की नई जन सेवा की 53वीं वर्षगांठ पर खुशी जताते हुए तुर्की और भारत की नवजनवादी क्रांतियों का समर्थन किया गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  वादा किया था किसानों को 2500 रु देंगे, हमने करके दिखाया, ये आपका धन है आपको वापस दे रहे हैं- राहुल गांधी