हैदराबाद के कबाड़ गोदाम में आग लगने से बिहार के 11 मजदूरों की मौत

हैदराबाद। हैदराबाद के भोईगुड़ा में कबाड़ की दुकान में आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गई। हादसे के वक्त गोदाम में 12 लोग मौजूद थे। इनमें से केवल एक ही बच सका। मौके पर पहुंची डीआरएफ की टीम ने आग बुझाई। लेकिन तब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी थी।

आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना सुबह  चार बजे हुई, जिस समय  सभी मजदूर सो रहे थे। गांधी नगर एसएचओ मोहन राव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फायर ब्रिगेड कर्मियों के मुताबिक मजदूर खुद को इसलिए नहीं बचा सके क्योंकि गोदाम में सिर्फ एक घुमावदार सीढ़ी थी, उसमें से केवल एक ही व्यक्ति कमरे से बाहर कूदकर भागने में कामयाब रहा।

फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी के  अनुसार आग कबाड़ के गोदाम से शुरू हुई और ऊपर के कमरे में फैल गई। यह दिल दहला देने वाला दृश्य था, क्योंकि लाशों की पहचान नहीं हो पा रही थी। वे एक के ऊपर एक ढेर में थे। पुलिस अधिकारी के  अनुसार मरने वालों की पहचान के लिए डीएनए टेस्ट करवाया जाएगा।

See also  IAS मनोज पिंगुआ को मिला नई दिल्ली का अतिरिक्त प्रभार

बिहार के थे मरने वाले सभी प्रवासी मजदूर

हैदराबाद कलेक्टर एल शरमन के अनुसार मरने वाले सभी मजदूर बाहरी थे। वहीं तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसी राव ने सिकंदराबाद के भोईगुड़ा में आग लगने से बिहार के श्रमिकों की मौत पर दुख जताया। उन्होंने परिजनों को 5-5 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है। साथ ही मारे गए श्रमिकों के शवों को उनके घर भेजने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।

पीएमओ भी देगा सहायता राशि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद के भोईगुड़ा में आग में लोगों की मौत पर दुख जताया है। श्री  मोदी ने कहा कि इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं मृतक मजदूरों के परिवारों के साथ हैं। मजदूरों के परिजन को  2-2 लाख रुपए दिए जाएंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर