"आप" की चुनावी रणनीति: आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को रिप्लेस करने की है पूरी तैयारी, इन दिग्गज नेताओं को दी 4 राज्यों की जिम्मेदारी
"आप" की चुनावी रणनीति: आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को रिप्लेस करने की है पूरी तैयारी, इन दिग्गज नेताओं को दी 4 राज्यों की जिम्मेदारी

नेशनल डेस्क। आम आदमी पार्टी ने अन्य राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस ली है। पंजाब में धमाकेदार जीत को अभी 2 सप्ताह ही नहीं हुए और आप (आम आदमी पार्टी) ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। मिली जानकारी के अनुसार, AAP ने 6 राज्यों में चुनाव प्रभारी नियुक्त कर दिया है और आप के ये चुनाव प्रभारी पार्टी के प्रसार मिशन में जुट गए है।

बता दें आगामी विधानसभा चुनाव वाले राज्यों में आप ने इन नेताओं को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। हिमाचल की कमान दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन संभालेंगे। बीते दिनों आप के नेता गोपाल राय छत्तीसगढ़ में विजय यात्रा निकाल रहे है, तो वहीं सौरभ भारद्वाज को हरियाणा में पार्टी खड़ी करने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके आलावा भाजपा के गढ़ गुजरात की जिम्मेदारी पंजाब चुनाव के समय में कुशल रणनीतिकार की पहचान बनाने वाले IIT प्रोफेसर संदीप पाठक को दी गई है। आम आदमी पार्टी की इस रणनीति से यह साफ़ है की यह विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जगह लेना चाहती है।

लोकसभा चुनाव नहीं विधानसभा चुनाव पर है आप का फोकस

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ऐसे राज्य जहां भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है उन राज्यों में आप अपनी पकड़ बनाना चाहती है। अपनी इस रणनीति के तहत आप पार्टी छत्तीसगढ़ और गुजरात में पूरा जोर लगा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक अभी आप लोकसभा चुनाव 2024 पर ज्यादा ध्यान नहीं दे रहे है बल्कि विधानसभा चुनाव के माध्यम से अन्य राज्यों में अपने कैडर तैयार करने पर फोकस कर रही है। इसलिए अभी आप सिर्फ चार राज्यों में फोकस कर रही है। छत्तीसगढ़ और गुजरात के साथ ही आप पंजाब के पड़ोसी राज्य हिमाचल और हरियाणा भी प्रसार बढ़ा कर रही है।

See also  Antibody Test: कोरोना के बाद क्या आपके शरीर में बन रही है ऐंटीबॉडी? DRDO के किट से केवल 75 रुपये में हो सकेगी जांच

गुजरात में कर सकती है कांग्रेस को रिप्लेस

गुजरात में भाजपा का कार्यकाल अगले साल 18 फ़रवरी तक पूरा होने वाला है, ऐसे में गुजरात विधानसभा चुनाव इसी साल के आखिरी महीनों में किया जा सकता है। बता दें आम आदमी पार्टी पहले भी गुजरात मे विधानसभा चुनाव लड़ चुकी है। पार्टी का संगठन जमीनी स्तर पर काफी सक्रीय है। इसके साथ ही अक्टूबर, 2021 को गुजरात में हुए नगर निगम चुनाव में भी आम आदमी पार्टी, कांग्रेस को पछाड़ कर अपना सिक्का जमाने में कामयाब हो गई है।

हिमाचल के सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी आप

पंजाब से सटा हुआ हिमाचल प्रदेश आप के लिए बेहद खास है। बता दें फिलहाल हिमाचल में भाजपा कि सरकार है, लेकिन भाजपा का कार्यकाल अगले साल 8 जनवरी को पूरा हो जाएगा। जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि हिमाचल में भी 2022 के नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव हो सकते है। इसके आलावा आप ने हिमाचल के सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान भी कर दिया। हिमाचल के ऊना और कांगड़ा पर आप का सबसे ज्यादा फोकस होगा। कांगड़ा इलाके में ही राज्य की सबसे ज्यादा 15 विधानसभा सीटें आती हैं।

See also  ओयो ने किया नियमों में बदलाव, अब अविवाहित जोड़े नहीं ले सकेंगे होटल में कमरा, देना होगा रिश्ते का वैध प्रमाण…

केजरीवाल के लिए खास है हरियाणा

हरियाणा आम आदमी पार्टी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसकी दो वजहें है- पहली यह कि, हरियाणा आप शासित दिल्ली और पंजाब के बीच आता है और दूसरी यह कि अरविंद केजरीवाल खुद भी हरियाणा से है। बता दें हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी पंजाब चुनाव के बाद से सक्रीय हो गई है। आप ने हरियाणा का प्रभारी सांसद सुशील गुप्ता को चुना है।

एक साक्षात्कार में आप के चुनाव प्रभारी सौरभ भारद्वाज ने बताया कि, “पार्टी हरियाणा में एकदम नए सिरे संगठन को तैयार कर रही है। हमने आम आदमी पार्टी की राज्य कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। पार्टी पूरे हरियाणा में सदस्यता अभियान चला रही है और दूसरी पार्टी के नेताओं को AAP में शामिल करने की रणनीति पर काम कर रही है। हम कांग्रेस की खोई हुई साख के जरिए अपनी पार्टी के संदेश को लोगों तक ले जा रहे हैं। लोग भी ये समझ रहे हैं कि कांग्रेस अब भाजपा से मुकाबला करने की स्थिति में नहीं है, इसलिए लोग नए विकल्प को मौका देंगे।”

See also  तेजस से दहलेंगे पाक और चीन, एयरफोर्स को मिलेंगे 83 हवाई 'शिकारी'

‘बदलबो छत्तीसगढ़’ नारे से बदल सकती है सियासत

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 21 मार्च को आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रभारी गोपाल राय ने विजय यात्रा निकालते हुए ‘बदलबो छत्तीसगढ़’ का नारा दिया है। बता दें ऐसा ही बदलाव का नारा आप ने पंजाब विधानसभा चुनाव में भी लगाया था। आप 2017 में छत्तीसगढ़ के चुनावी दंगल में अपने हाथ आजमा चुकी है लेकिन यहां उसे बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर