पुष्कर सिंह धामी

टीआरपी डेस्क। आज बुधवार को पुष्कर सिंह धामी ने दूसरी बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री पद की शप​थ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे। शपथ ग्रहण समारोह देहरादून के परेड ग्राउंड में हुआ। उनके साथ कई कैबिनेट मंत्री भी शपथ ले रहे हैं। शपथ लेते ही पुष्कर राज्य के 12वें मुख्यमंत्री बन गए। धामी के शपथ ग्रहण में समारोह में अमित शाह और योगी आदित्यनाथ भी पहुंचे हैं।

See also  Budget 2025: सरकारी स्कूलों में Broadband Connectivity, गंभीर बीमारियों के 36 दवाओं पर Duty Tax खत्म