Vyapam
Image Source: Google

रायपुर। छत्तीसगढ़ के व्यवसायिक परीक्षा मंडल ने पटवारी भर्ती परीक्षा Patwari recruitment exam की तारीख को एक बार फिर से बदल दिया है। 17 अप्रैल को होने वाली यह परीक्षा अब 24 अप्रैल को ली जाएगी। इसे लेकर छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल ने एक निर्देश जारी किया है। इसमें बताया गया है कि 17 अप्रैल को ईस्टर का त्योहार होने की वजह से यह परीक्षा 24 अप्रैल को आगे बढ़ा दी गई है।

पहले 10 अप्रैल को ली जानी थी परीक्षा

यह पहला मौका नहीं है, जब छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल ने पटवारी की परीक्षा की तारीख को आगे बढ़ाया हो। इससे पहले जब विज्ञापन जारी किया गया था तब 10 अप्रैल को यह परीक्षा ली जानी थी। मगर रामनवमी की वजह से तारीख 17 अप्रैल की गई और अब फिर से एक बार व्यवसायिक परीक्षा मंडल के अफसरों ने इस परीक्षा की तारीख को आगे बढ़ा दिया है।

छत्तीसगढ़ के लगभग सभी जिलों में पटवारी परीक्षा के सेंटर बनाए गए हैं। 50 हजार से अधिक कैंडिडेट के इस परीक्षा में शामिल होने की उम्मीद है 301 पदों के लिए यह परीक्षा ली जानी है। राजस्व विभाग से मिले प्रस्ताव पर ये परीक्षा होनी है मगर तारीखों के एलान के बाद त्योहारों की वजह से तीसरी तारीख दे दी गई है।

See also  MGNREGA: छत्तीसगढ़ में अब मनरेगा श्रमिकों को 221 की जगह 243 रुपए प्रति दिन मिलेगी मजदूरी, चुनाव आयोग ने दी अनुमति, देखें सबसे ज्यादा कहां बढ़ी मजदूरी

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर